Vishal Pandey Eviction Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ अब फिनाले के बेहद नजदीक पहुंच गया है। शो में कल रात आखिरी वीकेंड का वार हुआ जिसमें दो सदस्यों शिवानी कुमारी और विशाल पांडे का सफर शो से खत्म हो गया है। पहले घरवालों के वोटों के आधार पर शिवानी को बेघर किया गया। उसके बाद होस्ट अनिल कपूर ने जनता के वोटों के आधार पर यूट्यूबर विशाल पांडे को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। विशाल का इविक्शन जितना घरवालों के लिए शॉकिंग रहा, उससे ज्यादा उनके फैंस के लिए शॉकिंग रहा। यही वजह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार BRING BACK VISHAL PANDEY ट्रेंड हो रहा है। फैंस मेकर्स से न सिर्फ विशाल को वापस लाने की डिमांड कर रहे हैं, बल्कि मेकर्स पर सवाल भी उठा रहे हैं। साथ ही शो को बायस्ड भी बता रहे हैं।
विशाल के इविक्शन से भड़के फैंस
बता दें कि बीती रात आए वीकेंड के वार में होस्ट अनिल कपूर ने विशाल पांडे को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जहां फैंस विशाल को विनर बनते देखना चाहते थे, ऐसे में फिनाले से सिर्फ 5 दिन पहले उन्हें शो से बाहर कर दिया गया जिससे फैंस भड़क गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स BRING BACK VISHAL PANDEY ट्रेंड होने लगा है। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि विशाल पांडे का गेम घर में अच्छा था, उनमें शो का विनर बनने की क्वालिटी थी लेकिन मेकर्स ने उन्हें जानबूझकर घर से बेघर कर दिया। लोगों का यह भी आरोप है कि शो स्क्रिप्टेड है।
यूजर्स ने अनिल कपूर को किया ट्रोल
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अगर बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स विशाल पांडे को घर में वापस नहीं लाते हैं तो वो शो का बायकॉट कर देंगे। यहां तक कि जियो सिनेमा ऐप को भी अपने मोबाइल फोन से अनइनस्टॉल कर देंगे। इस बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शो के होस्ट अनिल कपूर को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है, और उन्हें बिग बॉस के इतिहास का सबसे खराब होस्ट करार दिया है। जिस तरह सोशल मीडिया पर लगातार BRING BACK VISHAL PANDEY ट्रेंड हो रहा है, उससे तो साफ है कि फैंस विशाल पांडे के इविक्शन से काफी भड़के हुए हैं।
लवकेश-सना को लगा बड़ा झटका
गौरतलब है कि विशाल पांडे का इविक्शन घरवालों के लिए भी काफी शॉकिंग रहा है। वहीं उनके दोस्त लवकेश कटारिया और सना मकबूल भी काफी शॉक्ड दिखाई दिए। आलम ये रहा कि विशाल के जाते ही दोनों फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए। गौरतलब है कि विशाल पांडे को जब से अरमान मलिक ने शो में थप्पड़ मारा था, उन्हें जनता और सेलेब्स का काफी सपोर्ट मिलना शुरू हो गया था। वहीं लवकेश के लिए उनकी दोस्ती भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रही थी। बता दें कि विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के घर से बेघर होने के बाद ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। शो का फिनाले 2 अगस्त को होगा।
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
41 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
1 hr agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
3 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
9 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines