Breathe into the Shadow Season 2 Review: साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स की ओटीटी पर बाढ़ आई हुई है। जिसमें किरदारों के पीछे की कहानी को, जुर्म के पीछे का मकसद बड़े ही दिलचस्प तरीके से दिखाया जाता है और इन सीरीज़ को खूब पसंद भी किया जा रहा है। ब्रीद के पहले सीज़न से दूसरे सीज़न की कहानी बिल्कुल जुदा थी, लेकिन दूसरा सीज़न और तीसरे सीज़न के तार जुड़े हुए हैं।
अभी पढ़ें – Priyanka Chopra ने घर पहुंचते ही शुरू की क्रिस्मस की तैयारी, नन्हीं मालती भी आईं नजर
अभिषेक बच्चन का ये ओटीटी डेब्यू भी बेहद शानदार रहा है। ‘ब्रीद इन टू द शैडोज़’ में वो एक ही किरदार की दो अलग-अलग पर्सनैलिटी को ओटीटी स्क्रीन पर प्ले करते आए हैं। अभिषेक बच्चन का ये ओटीटी वर्ज़न, उनके सिनेमाई वर्ज़न से कहीं बेहतर है, जहां उन्हें अपने किरदार को समझने और निभाने का मौका मिलता है। ‘ब्रीद इन टू द शैडोज़’ के दोनों सीज़न्स इस मामले में एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी नहीं, तो किसी से कम भी नहीं।
पहले सीज़न के एंड तक आप अविनाश सबरवाल और उसकी स्प्लिट पर्सनैलिटी जे से वाकिफ़ हो चुके हैं। जे, अविनाश के बचपन के ट्रॉमा से दिमाग़ में पैदा हुआ एक ऐसा शख़्स है, जो अविनाश को भाई मानता है और उसे तकलीफ़ देने वालो को सज़ा देता है। जे, जो अविनाश का ही रूप है, वो उसी की बेटी सिया को कैद में रखकर पहले सीज़न में 5 क़त्ल कर चुका होता है और फिर उसे क्राइम ब्रांच ऑफिसर कबीर अरेस्ट कर लेता है। सेकेंड सीज़न की कहानी एक मेंटल असाइलम से शुरु होती है, जहां तीन साल तक जे, अविनाश के उपर हावी नहीं हुआ है। या फिर जे ने खुद को दुनिया से छिपाकर रखा है, अविनाश के जन्मदिन पर, जब उसकी पत्नी और बेटी उससे मिलने पहुंचती हैं, तो फिर अचानक वो जाग उठता है।
जे, जिसे मीडिया रावण किलर कहती है, क्योंकि वो रावण के दस चेहरों वाली उन बुराइयों के प्रतीकों को ख़त्म करने पर आमादा है, जिन्होंने अविनाश की ज़िंदगी में उसे चोट पहुंचाई है। विक्टर नामके एक और साइकोलॉजिकल पेशेंट, जो अविनाश की तरह ही ट्रॉमा से बचने के लिए दिमाग़ी ख़्याल में बने एक भाई को खो चुका है, वो जे को अपना भाई मानता है और रावण के 5 और शिकार को ख़त्म करने में उसकी मदद करता है। कबीर और जे के बीच चल रही इस रैट रेस में इस बार अविनाश की पत्नी आभा और जे की दोस्त बनी शर्ली भी शामिल होती हैं और जे उन सबको अपने मकसद तक पहुंचने के लिए सीढ़ी बनाता है।
ब्रीद इन टू शैटोज़ के 8 एपिसोड में पहले हॉस्पिटल से भागना, फिर किरदारों की बैकस्टोरी से उनके बारे में समझाना, थोड़ा खींचा-खींचा सा ज़रूर लगता है। लेकिन ऐसे साइकोलॉजिकल थ्रिलर में पूरा पर्सपेक्टिव पेश करना ज़रूरी होता है। डायरेक्टर मयंक शर्मा ने कहानी को फिसलने नहीं दिया है। 40 से 42 मिनट के ये एपिसोड आपको लंबे भले ही लगे, लेकिन बोर नहीं करते।
अभिषेक बच्चन, पिछले सीज़न के मुकाबले इस बार ज़्यादा चमके हैं। मिनटों में अविनाश से जे बन जाने का उनका अंदाज़ कमाल का है। विक्टर के रोल में नवीन कस्तुरिया ने कमाल कर दिया है। नित्या मेनन और सियामी खेर ने सीरीज़ में अपना अच्छा असर छोड़ा है।
पहले सीज़न को देख चुके हैं, तो कहानी के क्लाइमेक्स तक पहुंचने के लिए सेकेंड सीज़न को देखना तो ज़रूरी है और जिन्होंने ब्रीद इन टू शैडोज़ का पहला सीज़न नहीं देखा, उनके लिए ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर हमारी रिकमेंडेशन है।
Ashwani kumar: ब्रीद इन टू शैडोज़ 2 को 3 स्टार।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines