मशहूर सोशल मीडिया स्टार का छोटी उम्र में निधन, 28 साल की स्टार के पति ने उठाई जांच की मांग

Famous Social Media Star Death: एक मशहूर सोशल मीडिया स्टार को लेकर बड़ी और दुखद खबर आ रही हैं। जी हां, फेमस स्टार अब हमारे बीच नहीं रही। उनके निधन से फैंस बेहद दुखी है। साथ ही उनका परिवार भी गम में डूबा है।

Famous Social Media Star Death

Famous Social Media Star Death

Famous Social Media Star Death: आजकल सोशल मीडिया स्टार्स की बहुत डिमांड है। फैंस को अपने चाहने वाले सितारों के वीडियोज की खीब डिमांड रहती है। इस बीच अब ब्राजीलियाई सोशल मीडिया स्टार टैटीले फेरेरा (Tatielle Ferreira) को लेकर दुखद खबर आ रही है। जी हां, 28 साल की टैटीले फेरेरा अब हमारे बीच नहीं रही और उन्होंने बेहद छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। टैटीले फेरेरा के निधन से उनके फैंस बेहद दुखी हैं। साथ ही फैंस टैटीले के लिए दुआ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

दस्त, उल्टी और दर्द से परेशान थी फेरेरा 

सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि 28 साल की टैटीले निमोनिया से पीड़ित थी। इस बीमारी की वजह से उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ रहा था। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी। उन्होंने बताया था कि वो दस्त, उल्टी और दर्द के कारण को बेहद परेशान हैं और वो इमरजेंसी में अस्पताल लगई थी, जहां उनका इलाज किया जा रहा था।

विज्ञापन

बिगड़ती गई टैटीले की हालात

हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पति जेरेमियास डी जीसस का कहना है कि उनका सही इलाज नहीं किया गया और डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू बताया और उन्हें घर जाने के लिए कहा। इतना ही नहीं बल्कि तीन बच्चों की मां ने अपने दर्द को फैंस के साथ साझा भी किया और कहा कि कुछ नहीं बस मुझे डेंगू हो गया है।’ बीते शनिवार को फरेरा को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा और जब वो डॉक्टर के पास गई तो पता लगा कि उन्हें निमोनिया है, लेकिन उनकी हालात बिगड़ती गई और रविवार तड़के उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पति ने की जांच की मांग

विज्ञापन

वहीं, उनके पति जेरेमियास डी जीसस का कहना है कि अगर डॉक्टर्स समय रहते जांच करते और उन्हें घर जाने के लिए नहीं कहते, तो आज बात कुछ और होती। आज टैटीले हमारे बीच होती, लेकिन मैं चाहता हूं कि इसकी जांच हो, जिससे जो मेरे साथ हुआ है वो किसी और के साथ नहीं हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ