RRR के मुरीद हुए ब्राजील के राष्ट्रपति, Luiz Inacio बोले- फिल्म पूरी दुनिया...

Brazil president Luiz Inacio praised film RRR

Brazil president Luiz Inacio praised film RRR

G20 Summit: इस बार जी20 (G20 Summit) भारत में आयोजित हुआ। इस शिखर सम्मेलन में तमाम नेता महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं। भारत में हुए जी20 (G20) शिखर सम्मेलन में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो (Luiz Inacio) ने भी भाग लिया।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) की जमकर तारीफ की है, जिसके चलते साउथ के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। चलिए जान लेते हैं कि लुइज़ इनासियो ने फिल्म आरआरआर की तारीफ में क्या कहा?

विज्ञापन

ब्राजील के राष्ट्रपति ने की RRR की तारीफ

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो भारत में आयोजित हुए जी20 (G20 Summit) का हिस्सा बने। राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो ने फिल्म ‘आरआरआर’ की ताऱीफ करते हुए कहा है कि ‘आरआरआर’ तीन घंटे की फीचर फिल्म है, जिसमें अद्भुत डांस के साथ कई मजेदार सीन भी हैं। फिल्म में भारतीयों पर ब्रिटिश नियंत्रण की गहरी आलोचना की गई है।

विज्ञापन

फिल्म पूरी दुनिया में ब्लॉकबस्टर होनी चाहिए- लुइज़ इनासियो

मेरा मानना है कि ये फिल्म पूरी दुनिया में ब्लॉकबस्टर होनी चाहिए थी.. क्योंकि जो भी मुझसे बात करता है तो मैं उससे ये कहता हूं कि क्या आपने तीन घंटे की फिल्म रिवोल्ट रिबेलियन एंड रिवोल्यूशन देखी है? इसलिए, मैं फिल्म के निर्देशक और कलाकारों को बधाई देता हूं क्योंकि इसने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया…’ लुइज़ इनासियो के बयान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

एसएस राजामौली ने भी लुइज़ इनासियो को दिया धन्यवाद

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने लुइज़ इनासियो की तारीफ करते हुए इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एसएस राजामौली ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि सर @LulaOfficial..आपके सुंदर शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ये जानकर खुशी हुई कि आपने भारतीय सिनेमा का उल्लेख किया और RRR का आनंद लिया!! हमारी टीम बहुत खुश है..आशा है कि आप हमारे देश में बहुत अच्छा समय बिता रहे होंगे…” एसएस राजामौली का ये ट्वीट भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ