मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt & Ranbir Kapoor starrer Brahmastra) स्टरर ‘ब्रह्मास्त्र’ की भारी डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। नवरात्रि के शुभ अवसर को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के टिकट की कीमत को 100 रुपये तक कम करने की घोषणा की है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक जाकर इस फिल्म को देख सकें।
दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस और थिएटर्स में धूम मचा रही इस फिल्म के टिकट प्राइज (Brahmastra Ticket price rs 100) कम करने का ऐलान आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए किया है। पारिवारिक मनोरंजन ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ के लिए 23 सितंबर यानी राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर बंपर बुकिंग देखने को मिली थी। इसे देखते हुए अब दुर्गा पूजा के अवसर पर भी मेकर्स ने इसकी टिकट प्राइज को कम करने का फैसला किया है।
आलिया ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया, जिसमें लिखा है कि सोमवार, 26 सितंबर से गुरुवार, 29 सितंबर तक विशेष रूप से नवरात्रि के शुभ अवसर के लिए टिकट की कीमत को 100 रुपये तक कम की गई है।
दूसरी ओर निर्देशक अयान मुखर्जी ने भी इस बड़ी खबर की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “इस योजना के बारे में उत्साहित! राष्ट्रीय सिनेमा दिवस ने हमें सही टिकट मूल्य बिंदु खोजने के बारे में सिखाया है ताकि अधिक दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म के अनुभव का आनंद ले सकें! कुछ ऐसा जो हम अविश्वसनीय रूप से भावुक हैं! हमेशा सीखने के दृष्टिकोण के साथ और नई चीजों की कोशिश करते हुए, हमें उम्मीद है कि यह योजना हम सभी के लिए कुछ दिलचस्प सकारात्मक सीख लेकर आएगी … और हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शक इस सप्ताह ब्रह्मास्त्र का आनंद लेते रहेंगे, क्योंकि हम कल से नवरात्रि समारोह शुरू कर रहे हैं”।
स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित मैग्नम ओपस ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा 5 भारतीय भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
8 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
10 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
11 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
14 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
15 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines