Brahmastra: रणबीर कपूर ने 'ब्रह्मास्त्र' के लिए वसूली मोटी फीस! डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने किया खुलासा
Edited By Richa Chandan

Edited By Richa Chandan

Ranbir Kapoor Fees For Brahmastra: आजकल हर जगह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) छाया हुआ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर की फीस को लेकर खुलासा किया है।
अभी पढ़ें – Shehnaaz Gill Video: पिंक बैकलेस आउटफिट में शहनाज ने दिखाई अदा, इंटरनेट पर आग लगा रहा वीडियो

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अयान ने खुलासा किया कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए पैसे नहीं लिए। उन्होंने कहा, ‘ये फिल्म हमारी बहुत ही जिद और व्यक्तिगत बलिदान से बनी है। तो हां, ये सच है कि रणबीर की कीमत एक स्टार एक एक्टर के रूप में फिल्म में नहीं है। उन्होंने ब्रह्मास्त्र के निर्माण के लिए कुछ भी नहीं लिया। और मैं मानता हूं के इसके बगैर हम ये फिल्म नहीं बना पाते। यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि इस तरह के समर्थन के बिना यह संभव नहीं होता। मुझे नहीं पता कि कितने अन्य लोगों ने ऐसा किया होगा।’

आपको बता दें कि अयान मुखर्जी की इस फिल्म में बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ( Nagarjuna), मौनी रॉय (Mouni Roy) जैसे सितारें एक साथ नजर आए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी कैमियो रोल में दिखाई दिए हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने ऐलान किया है कि जल्द ही इस मूवी का सेकंड पार्ट भी आएगा।

माना जा रहा है कि शुक्रवार के दिन नेशनल सिनेमा डे होने की वजह से फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 75 रुपये में लोग फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। जानकारी के मुताबिक लोग सबसे ज्यादा इसी फिल्म को देखने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: