मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जो जल्द ही मां बनने जा रही हैं, वो प्रेग्नेंसी में भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra Promotion) के प्रमोशन में जोरों से जुटी हुई हैं। उन्हें पिछले दिनों डार्लिंग्स के प्रमोशन के लिए भी बेबी बंप के साथ देखा गया था।
अब वो पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। आलिया और रणबीर की ये मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में शुक्रवार को इस जोड़ी को शहर में स्पॉट किया गया, जहां आलिया की खूबसूरती एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बनी।
अभी पढ़ें – Malaika Arora ने सफेद लहंगे में लूटी लाइम लाइट, फैंस के लिए नजरें हटा पाना मुश्किल
आलिया (Alia Flaunts baby bump in latest look) ने सबसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया, जिसमें वो गुच्ची के पिंक टॉप और ब्लैक कलर ओवरकोट के साथ ब्लैक ट्राउजर में नजर आईं। उन्होंने इस दौरान पहली बार अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिए। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। खुले बालों और लाइट मेकअप के साथ आलिया बेहद खूबसूरत लग दिखाई दीं।
एक्ट्रेस की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। बी-टाउन की हसीनाओं ने आलिया के लिए तारीफों के पुल बांधे। वहीं आलिया की फेवरेट एक्ट्रेस और उनकी ननद करीना कपूर खान ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा- ‘उफ्फ ओनिंग इट एंड हाओ’
इसी के साथ कई पैपराजी पेजेस ने उनका वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति रणबीर कपूर के साथ देखी जा सकती हैं। वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी कार से निकलकर पैप्स के लिए पोज देती हैं। इस दौरान रणबीर कपूर ने ऑल ब्लू लुक अपनाते हुए हाई नेक ब्लू टी-शर्ट के साथ ब्लू डेनिम्स कैरी किया। दोनों को एक साथ बातें करते हुए अपने वैनिटी वैन की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया।
आलिया भट्ट ने इस साल जून महीने की शुरुआत में अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रेगनेंसी की घोषणा की। आलिया और रणबीर ने 4 सालों तक एक दूसके को डेट करने के बाद इस साल अप्रैल महीने में अपने घर में ही पिरवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की।
अभी पढ़ें – Arjun Malaika Dance Video: देर रात पार्टी में कपल ने ‘छइयां छइयां’ पर किया जबरदस्त डांस, देखें
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, आलिया और रणबीर पहली बार ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिए एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा आलिया भट्ट ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के साथ हॉलीवुड एक्शन फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन्स’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines