हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Brahmastra Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी ब्रह्मास्त्र को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

विज्ञापन

मुंबई: ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन स्टारर ये मूवी दुनियाभर में धूम मचा रही है। फिल्म को दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस (Brahmastra Box Office Collection Day 2) पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

हालांकि, भारत में इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इन सबके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में सफल रही है। शनिवार को ब्रह्मास्त्र के हिंदी वर्जन के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला, जो लगभग ₹37 करोड़ तक जा पहुंचा।

ब्रह्मास्त्र को बेहतरीन वीएफएक्स के लिए सराहा जा रहा है। लेकिन मजबूत स्क्रिप्ट या टाइट कॉन्टेंट के मामले में ये इसका हाथ तंग नजर आ रहा है। फिल्म में शाहरुख खान समेत कुछ अन्य बड़े नामों के कैमियो को जोड़ा गया है।

Boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी वर्जन के दूसरे दिन की कमाई लगभग ₹68 करोड़ है। जबकि अन्य भाषाओं में ये आंकड़ा कुल मिलाकर 76 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि शनिवार को अन्य भाषाओं में लगभग ₹3.5-4 करोड़ की कमाई की।

इससे पहले शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत और यूएस के अलावा दुनियाभर में शानदार ओपनिंग की।

(Tramadol)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें