Brahmastra Box Office Collection Day 3: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ (Brahmastra) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर ये मूवी छाई हुई है। हाल ही में फिल्म के बॉक्स ऑफिस के तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आए हैं।
अभी पढ़ें – ब्लैक ऑउटफिट में हिना खान ने ढाया कहर, दिए सिजलिंग पोज
पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
ब्रह्मास्त्र ने पहले ही दिन 37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 42 करोड़ और तीसरे दिन 46 करोड़ का बिजनेस किया है। संडे को ब्रह्मास्त्र ने शानदार कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का टोटल करीब 125 करोड़ हो गया है। तीन दिन में इस फिल्म ने लगभग 125 करोड़ की कमाई कर ली है।
बॉयकॉट ट्रेंड रहा फीका
गौरतलब है कि फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही थी।हालांकि फिल्म के आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि बॉयकॉट ट्रेंड फीका रहा। फिल्म अपनी कमाई में सफल रही है। आगे देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर आलिया स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पुराने रिकॉर्ड तोड़ नए रिकॉर्ड सेट कर पाती है या नहीं।
कैमियो में छाए शाहरुख खान
मल्टी स्टारर फिल्म में बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने एक वैज्ञानिक के किरदार में दिखाई दिए। महज कुछ समय के लिए स्क्रीन पर नजर आए किंग खान अपने रोल में छा गए। फैंस को शाहरुख खान का कैमियो बेहद पसंद आ रहा है।
अभी पढ़ें – Urfi Javed ने पहने टूटे दिल की इमोजी वाले कपड़े, बोलीं- ‘मेरा दिल टूटा..
वर्ल्ड वाइड अच्छा रहा प्रदर्शन
अयान मुखर्जी (Ayaan Mukerji) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही है।फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स भी इस फिल्म को अच्छा रिव्यू दे रहे हैं। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने करीब दो दिनों में 160 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। डायरेक्टर जल्द ही फिल्म के सेकंड पार्ट भी लेकर आएंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
15 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
17 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
21 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
21 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines