हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

CID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई प्रोड्यूसर की जान

BP Singh Death: प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बीपी सिंह का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर अब बीपी सिंह के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. टीवी इंडस्ट्री में भी इस दुखद खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

विज्ञापन
बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन (pic credit- ANI)

BP Singh Death: भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. टीवी के फेमस शो ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बीपी सिंह का निधन हो गया है. 77 साल की उम्र में बीपी सिंह ने आखिरी सांस ली. इस दुखद खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने पोस्ट शेयर कर बीपी सिंह के निधन की जानकारी शेयर की है. वहीं प्रोड्यूसर का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ है. टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी प्रोड्यूसर के निधन पर दुख जता रहे हैं.

अशोक पंडित ने शेयर किया पोस्ट

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीपी सिंह के निधन की जानकारी शेयर की है. अशोक पंडित ने बीपी सिंह की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में उनके निधन की खबर दी है. फिल्ममेकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज सुबह-सुबह दिल का दौरा पड़ने से एक जाने-माने प्रोड्यूसर डायरेक्टर बीपी सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. एक शानदार फिल्ममेकर जिन्होंने अपने क्राइम शो CID और AAhat से पूरे देश को अपना दीवाना बनाया. उनका काम आज भी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है. जब वो IFTDA के प्रेसिडेंट थे तब मैं उनका बहुत करीबी सहयोगी था. वो एक बेहतरीन इंसान और प्यारे दोस्त थे. एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. परिवार और करीबियों के प्रति दिल से संवेदना.’

यह भी पढ़ें: भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में भी की तोड़फोड़; किस पर लगाए आरोप?

विज्ञापन

कब होगा बीपी सिंह का अंतिम संस्कार?

अशोक पंडित ने अपनी पोस्ट के जरिए बीपी सिंह के अंतिम संस्कार के बारे में भी बात की है. फिल्ममेकर ने बताया कि बीपी सिंह का अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी डिटेल्स भी शेयर की जाएंगी. अशोक पंडित की पोस्ट पर बीपी सिंह के फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी कमेंट कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 21 साल बाद साथ सुर लगाएंगे कुमार सानू-उदित नारायण, सनी देओल की ‘सूर्या’ के लिए रिकॉर्ड किया गाना

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ में चल रही थीं परेशानियां

बता दें बीपी सिंह पिछले कुछ दिनों से पर्सनल लाइफ में चल रहीं परेशानियों से जूझ रहे थे. पहले बेटे सलिल सिंह के निधन के बाद वो पूरी तरह से टूट गए थे. इस दुख से कभी वो उभर ही नहीं पाए. वहीं इसके बाद उनके बिजनेस पार्टनर और फायरवर्क्स प्रोडक्शंस के सह संस्थापक प्रदीप उप्पोर का निधन हो गया था, जिससे बीपी सिंह को गहरा सदमा लगा था. बता दें बीपी सिंह आइकॉनिक टीवी शो ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ के प्रोड्यूसर थे. उनके इन शोज को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola