मुंबई: इंडियन आइडल सीजन 13 (Indian Idol 13) एक बार फिर चर्चा में है और इसे दर्शकों की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।
कंटेस्टेंट रीतो राबा (Rito Raba Elimination) के टॉप 15 से बाहर होने के बाद दर्शकों में खासा नाराजगी है और नेटिज़न्स ने शो की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो इसे अनुचित भी बताया है।
अभी पढ़ें – Adipurush First look poster: सामने आई प्रभास की पहली झलक, इस दिन जारी होगा टीजर
कुछ नेटिज़ेन्स ने #Boycottindianidol ट्रेंड करवाना शुरू कर दिया और रीटो को शो में वापस लाने की भी मांग की। वैसे ये पहली बार नहीं है जब शो पर स्क्रिप्टेड होने और पक्षपात करने का आरोप लगा हो। इससे पहले भी कई सीजन्स में नेटिजेंस मेकर्स पर इस तरह के गंभीर आरोप लगा चुके हैं।
पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की नकली प्रेम कहानी
इंडिन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने खुलासा किया था कि कंटेस्टेंट्स के बीच दिखाए गए रोमांटिक एंगल टीआरपी पाने के लिए हैं। पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की केमिस्ट्री ने दर्शकों को हैरान कर दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि उनकी प्रेम कहानी नकली थी।
सायली कांबले का विवाद
इंडियन आइडल 12 की प्रतियोगी सायली कांबले ने कहा कि वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यहां तक कि निर्माताओं ने भी इसे चित्रित किया और दर्शकों की सहानुभूति पाने की कोशिश की। मराठी गायक सुरेश वाडकर के साथ सयाली का गाना गाते हुए एक पुराना वीडियो वायरल हुआ और नेटिज़न्स ने इसे लेकर निर्माताओं को जमकर फटकार लगाई थी।
आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी की फर्जी घोषणा
इंडियन आइडल 11 के होस्ट आदित्य उदित नारायण और जज नेहा कक्कड़ ने शो में फर्जी शादी की घोषणा की थी। इस घोषणा को उस मौजूदा सीजन में टीआरपी पाने के लिए की गई थी। बाद में, आदित्य ने इस खबर को खारिज कर दिया और खुलासा किया कि यह शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए था।
अभी पढ़ें – Bhediya Teaser: हॉरर कॉमेडी की पहली झलक आई सामने, पूरा ट्रेलर इस दिन होगा लॉन्च
अमित कुमार
अमित कुमार सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक हैं जिन्हें इंडियन आइडल सीजन 12 में आमंत्रित किया गया था। गायक ने बाद में स्वीकार किया कि उन्हें प्रतियोगियों की प्रशंसा करने के लिए कहा गया था। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्होंने निर्माताओं से कहा था कि वे उन्हें स्क्रिप्ट के कुछ हिस्से पहले ही दे दें।
सवाई भट्ट
इंडियन आइडल 12 के प्रतियोगी सवाई भट्ट के एलिमिनेशन ने नेटिज़ेन्स को हैरान करने के साथ ही गुस्से से भर दिया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines