Boycott Vikram Vedha: 30 सितंबर 2022 को सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ थ्रिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को दखते ही फैंस के फैंस के बीच इसका खूब क्रेज दिखाई दिया है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज करीब 2-3 दिन पहले ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है जिसका कारण सैफ अली खान हैं।
अभी पढ़ें – Khesari Lal Yadav का देवी गीत रिलीज होते ही छाया, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड
सैफ अली खान पर क्यू भड़क रहे लोग?
दरअसल, सोशल मीडिया पर विक्रम वेधा की रिलीज से पहले सैफ अली खान की एक पुरानी वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सैफ अली खान राम के नाम पर अपने बेटे का नाम नहीं रख सकते हैं ऐसा कहते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसी वीडियो में करीना भी अपने बेटे तैमूर का नाम लेते हुए मुगलों की तारीफ करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
इस वीडियो में सैफ अली खान कहते हुए नजर आ रहे हैं कि- मैं अपने बेटे का नाम अलेक्जेंडर नहीं रख सकता और रियलिस्टिकली उसका नाम राम भी नहीं रख सकता हूं, तो फिर एक अच्छा मुस्लिम नाम क्यों नहीं?’ वहीं इस वीडियो में सैफ अली खान कहते हैं कि वो अपने बच्चों को सेक्युलर वेल्यूज के साथ बड़ा करेंगे, वो एक दूसरे का आदर करना सीखें। लेकिंन सोशल मीडिया ट्रोलर्स को तो इस वीडियो के जरिए ट्रोल करने का मौका मिल ही गया।
सैफ की इस वीडियो के साथ उनकी वाइफ करीना की भी एक वीडियो को जोड़ा गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक रियलिटी शो में दुलकर का क्या मतलब है? इसपर एक्टर कहते हैं कि -ये एक अरेबिक नाम है जोकि अलेक्जेंडर से सिमिलर है। इसपर करीना कपूर खान कहती हैं- ओह… वॉरियर की तरह..जैसे तैमूर।
क्यों हो रहा है विक्रम वेधा का विरोध?
सैफ अली खान के इस पुराने वीडियो के सामने आते ही बाद कई यूजर्स अभिनेता पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और उनकी फिल्म विक्रम वेधा को बायकॉट करने के बारे में बोल रहे हैं। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- इनकी पत्नी करीना कपूर है और ये अपने बेटे का नाम राम पर नहीं रख सकते हैं। ऐसा क्यों है?
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- विक्रम वेधा पिट गई है। खत्म टाटा बाय बाय…
इसके अलावा कई लोगों ये भी कह रहे हैं कि वो ऑरिजनल फिल्म देख चुके हैं, तो फिर दोबारा विक्रम वेधा क्यों देखेंगे?
‘विक्रम वेधा’ तमिल की एक फिल्म का हिंदी रीमेक है। इसका तमिल वर्जन साल 2017 में रिलीज हुआ था। ये एक एक्शन-थ्रिलर मूवी है। ‘विक्रम वेधा’ की स्टोरी एक स्टॉंग पुलिस वाले विक्रम (सैफ अली खान) और एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) के बारे में है। इसकी स्टार कास्ट में ऋतिक और सैफ , राधिका आप्टे, रोहित शरफ, शारिब हाशमा और योगिता बिहानी अहम किरदार में दिखेंगे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
30 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines