Box Office Update: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों में कांटे की टक्कर चल रही है। दिवाली के मौके पर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ रिलीज हुई। दोनों फिल्मों ने अपने रिलीज डे ठीक-ठाक कमाई की। ऐसा नहीं है कि इन दोनों फिल्मों के बाद अब बॉक्स ऑफिस सूना हो जाएगा। जी हां, इन दोनों के फिल्मों के बाद भी चार फिल्में अभी ऐसी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि आने वाले दो महीने में कौन-कौन-सी फिल्में टिकट खिड़की पर आने को बेताब हैं?
ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तांडव करने को तैयार?
पुष्पा 2
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को बेहद इंतजार है। फिल्म को लेकर अभी से बज बन रहा है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तबाही मचाई थी और दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आई थी। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बेहद कमाल का होने वाला है और ये भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। बता दें कि ये फिल्म इस साल 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।
बेबी जॉन
इस बार वरुण धवन भी एक्शन थ्रिलर में नजर आने वाले हैं। जी हां, वरुण की ये पहली इंटेंस एक्शन थ्रिलर। इस फिल्म को लेकर भी फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म से एटली का नाम भी जुड़ा है, तो जाहिर है कि लोगों में इसके लिए और भी ज्यादा क्रेज बना हुआ है। ये फिल्म इस साल के आखिर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
कंगुवा
साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म हो और दर्शकों में इसका क्रेज ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, इस बार साउथ सुपरस्टार डबल रोल में नजर आने वाले हैं। हिंदी दर्शकों को भी सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंगुवा’ का बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में भी बॉबी विलने के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म 14 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।
छावा
इस बार विक्की कौशल भी पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां, दिसंबर में विकी कौशल भी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार हैं। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी है। फिल्म में विक्की कौशल कमाल के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 के सेट पर डरे ‘रूह बाबा’, Kartik Aryan के साथ हुआ था कुछ ऐसा?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines