ईद 2026 के मौके पर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ और कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर माहौल काफी गर्म चल रहा है. दोनों स्टार की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. फिल्म को लेकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दर्शक अपने फेवरेट स्टार की फिल्म को बेस्ट बताने में लगे हुए है. रणवीर सिंह और यश की फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस क्लैश के चक्कर में बाकी फिल्मों की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. हालांकि, इस क्लैश के बीच में एक नई फिल्म एंट्री मारने के फिराक में नजर आ रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: मिठाई, परफ्यूम और… रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का वेडिंग इन्वाइट बॉक्स, कार्ड के साथ भेजे गिफ्ट आइटम
कौन है ‘नया रजनीकांत’
आपको बता दें कि 19 मार्च को 2 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच एक और फिल्म दस्तक दे सकती है. दरअसल, तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रदीप रंगनाथन जिन्हें नेक्स्ट रजनीकांत भी कहा जाता है, उन्होंने अपने शुरुआती करियर में ही बैक टू बैक तीन फिल्मों से 100 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. हालांकि, उनकी प्रदीप की फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ बीते साल ही रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई थी. लेकिन फिल्म की पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी होने के कारण इसे 2026 के लिए रखा गया था.
यह भी पढ़ें: कौन था ‘रामायण’ में जामवंत बना एक्टर, 39 साल से कहां हैं गायब? प्रेमानंद जी महाराज भी रहे उनके मुरीद
क्या सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होंगी 3 फिल्में
प्रदीप की फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार बताई जा रही है. लेकिन मेकर्स की ओर से फिल्म को लेकर किसी भी तरह का कोई अपडेट नहीं आया है. हालांकि, प्रदीप की फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ का नया पोस्टर मलेशिया में डिस्ट्रीब्यूटर मलिक ने शेयर किया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च बताया है. इतना ही नहीं डिस्ट्रीब्यूटर ने भी अपनी पोस्ट में यही रिलीज डेट को कंफर्म किया है. दरअसल, जब से यह पोस्ट सामने आया है, तो लोग यह उम्मीद लगा रहे हैं कि प्रदीप की फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अगर ऐसा हुआ तो आपको थिएटर में ट्रिपल धमाका देखने को मिलेगा. क्योंकि रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बीच क्लैश देखने को मिल रहा है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines