Sanam Teri Kasam ने रि-रिलीज होते ही बनाया रिकॉर्ड, Loveyapa-Badass Ravi Kumar को भी छोड़ा पीछे!

Sanam Teri Kasam Re-Release: बॉक्स ऑफिस पर 9 साल पुरानी फिल्म ने कमाल कर दिखाया है। सनम तेरी कसम ने फिर से रिलीज होने के बावजूद कमाई के मामले में नई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Sanam Teri Kasam

Sanam Teri Kasam

Sanam Teri Kasam Re-Release: साल 2016 में आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं पा सकी थी। लेकिन इसने दर्शकों को एक इमोशनल और सच्चे प्यार की कहानी से रूबरू कराया, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। फिल्म के री-रिलीज ने अब अपनी 9वीं सालगिरह पर सिनेमाघरों में एक नई जान डाली है। जी हां, 7 फरवरी को इस फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर सभी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन

9 साल बाद रिलीज होकर बनाया रिकॉर्ड

फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं और इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म ने उन लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है, जो इमोशनल और रोमांटिक फिल्में देखना पसंद करते हैं। री-रिलीज के बाद फिल्म ने ये साबित कर दिया कि समय बदलने के बावजूद इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई।

विज्ञापन

रि-रिलीज पर फिल्म का जबरदस्त प्रदर्शन

हाल ही में फिल्म की री-रिलीज के बाद सिनेमाघरों में ‘सनम तेरी कसम’ ने जबरदस्त परफॉर्म किया। ये किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि एक पुरानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिलीज हुए फिल्मों को पछाड़ देगी। फिल्म ने लवयापा, बैडएस रवि कुमार और हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म इंटरस्टेलर जैसी नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ते हुए 4.25 से 4.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया।

विज्ञापन

जब 2016 में ये फिल्म पहली बार रिलीज हुई थी, तो उसने 1.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और कुल मिलाकर 9 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। लेकिन अब फिल्म ने अपने पहले दिन में ही अपने ओरिजिनल लाइफटाइम कलेक्शन का आधा कलेक्शन कर लिया है, जो फिल्म की पॉपुरेलिटी का एक उदाहारण दे रहा है।

फिल्म का बजट 

‘सनम तेरी कसम’ का बजट लगभग 14 करोड़ रुपये था और पहले रिलीज के दौरान ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन री-रिलीज के दौरान अब ये फिल्म उस बजट से कहीं ज्यादा कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। फिल्म को लेकर अब ये उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन और बढ़ेगा, और ये अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही पूरी तरह से अपने बजट को कवर कर लेगी।

विज्ञापन

लवयापा-बैडएस रवि कुमार का कलेक्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक जहां जुनैद खान की फिल्म लवयापा ने पहले दिन 1.15 करोड़ का ही कलेक्शन किया था, वहीं बैडएस रवि कुमार ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। लवयापा दो दिन को मिलाकर सिर्फ 2.65 करोड़ ही कमा पाई है जबकि बैडएस रवि कुमार ने 4.75 करोड़ अब तक कमा लिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ