Sanam Teri Kasam Collection Day 5: वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का जादू सिनेमाघरों में देखने को जमकर मिल रहा है। हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की फिल्म को दर्शकों से बेहद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। खासकर फिल्म की री-रिलीज के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कलेक्शन किया है। शायद फिल्म के मेकर्स और कलाकारों को भी ये अंदाजा नहीं था कि फिल्म को इस तरह का प्यार मिलेगा।
7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘सनम तेरी कसम’ ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। पांच दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार तक फिल्म ने करीब 3 करोड़ की कमाई की थी, जबकि मंगलवार के आंकड़े भी बेहद पॉजिटिव रहे।
फिल्म की री-रिलीज ने बनाए नए रिकॉर्ड
‘सनम तेरी कसम’ फिल्म की री-रिलीज के बाद, बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के पहले दिन के आंकड़े तो खास नहीं थे, लेकिन जैसे-जैसे हफ्ता बीत रहा है, फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। मंगलवार के आंकड़े भी उम्मीद से कहीं ज्यादा थे। बॉलीवुड मूवी रिव्यू डॉट कॉम के मुताबिक, ‘सनम तेरी कसम’ ने पांचवे दिन लगभग 2.5 से 2.75 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है। इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म की मांग दर्शकों में अभी बरकरार है और संभावना जताई जा रही है कि अगले दिन इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी हो सकती है।
बजट से ज्यादा कमाई
फिल्म के निर्माता और निर्देशक राधिका राव और विनय साप्रू के लिए ये राहत भरी खबर है। ‘सनम तेरी कसम’ का कुल बजट करीब 25 करोड़ था और 2016 में जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9 करोड़ का कारोबार किया था। लेकिन री-रिलीज के बाद इसने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे साफ है कि फिल्म ने अपना बजट निकालने के बाद अब तक 3 करोड़ का प्रॉफिट भी कमा लिया है।
फिल्म की प्रेम कहानी ने फिर से दिल छुआ
‘सनम तेरी कसम’ की कहानी एक दिल छूने वाली ट्रैजिक लव स्टोरी है, जिसमें हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन के अभिनय को दर्शकों ने फिर से सराहा। हर्षवर्धन ने फिल्म में इंदर लाल परिहार का किरदार निभाया था, जो एक वकील है। मावरा ने फिल्म में सरू नाम की लड़की का रोल किया था, जो एक साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती है। दोनों के बीच की भावनात्मक और दुखभरी प्रेम कहानी ने दर्शकों को गहरी छाप छोड़ी और यही कारण है कि फिल्म की री-रिलीज़ के बाद ऑडियंस फिर से सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए पहुंच रही है।
क्या फिल्म का जादू बरकरार रहेगा?
अब सवाल ये है कि क्या फिल्म का ये जादू लंबे समय तक बरकरार रहेगा? ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म अगले हफ्तों में भी बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेगी या नहीं। एक बात तो तय है कि ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज ने ये साबित कर दिया कि दर्शक पुरानी फिल्मों को फिर से देखने में काफी रुचि रखते हैं, खासकर अगर फिल्म में मजबूत कहानी और इमोशनल कनेक्ट हो।
यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam की तरह ये फिल्म भी रिलीज होने पर हुई थी फ्लॉप! फिर भी जीते डेढ़ दर्जन अवॉर्ड
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 hr agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
18 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines