हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

War 2 Day 2 Box Office Collection: जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन की फिल्म ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

War 2 Box Office Collection Day 2 : ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के रिलीज होते ही फैंस सिनेमाघरों में टूट पड़े थे। रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में इसकी झलक देखने को मिल गई थी। फिल्म ‘वॉर 2’ ने बॉक्स आफिस पर दूसरे दिन लगभग 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन

War 2 Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही पहले दिन बंपर ओपनिंग की। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर देखना ऑडियंस के लिए काफी रोमांचक रहा। फिल्म में कियारा आडवाणी भी शामिल हैं ,जो स्क्रीन पर पहली बार एक्शन करती दिखाई दी हैं।अब फिल्म के दूसरे दिन के अब तक के कलेक्शन के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन सभी भाषाओं में भारत में लगभग 37.31 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने पहले दिन करीब 51.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिलहाल दिनों की कमाई को जोड़कर फिल्म अब तक 88.81 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

Day 2 पर किन फिल्मों को पीछे छोड़ा

वॉर 2 ने दूसरे दिन ही 37.31 करोड़ रुपये की कमाई कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में अहान पांडे की ‘सैयारा’ भी शामिल है जिसने दूसरे दिन कुल 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने 31 करोड़ रुपये कमाए और ‘केसरी 2’ ने 9.75 करोड़ रूपये की कमाई की थी। सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने 29 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें: War 2 X Review: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ देख X पर छाया ऑडियंस रिएक्शन, जूनियर NTR की एंट्री पर झूमे फैंस

War 2 रिव्यू

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस के मामले में रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को टक्कर दे रही है। इसने पहले दिन 52 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और दूसरे दिन करीब 37.31 करोड़ रुपये की कमाई की। अगर ऑडियंस के रिव्यू की बात करे तो फिल्म को काफी मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं। कईं फैंस इसे सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बता रहे हैं, तो वहीं ये फिल्म कुछ फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। कुछ लोगों को इसकी कहानी ‘प्रेडिक्टेबल’ सी लगी। इसके अलावा फिल्म के डांस नंबर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

‘वॉर 2 कब होगी Netflix पर रिलीज?

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वॉर 2’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। सुनने में आया है कि फिल्म की थिएटर रिलीज के 8 हफ्ते बाद इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इस हिसाब से ये अनुमान लगाया जा रहा कि ‘वॉर 2’ की स्ट्रीमिंग अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें: War 2 Box Office Day 1 Collection: वार 2 ने पहले दिन 5 फिल्मों का रिकार्ड तोड़ा, सैयारा से कलेक्शन दोगुना

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें