War 2 and Coolie Box Office Collection Day 6: ऋतिक रोशन और रजनीकांत की मूवीज एक-दूसरे के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इन मूवीज ने सिनेमाघरों में अच्छी पकड़ बना ली। हालांकि छठे दिन दोनों मूवीज की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। रजनीकांत की ‘कुली’ ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ से कमाई के मामले में फिलहाल पीछे चल रही है। हालांकि ये दोनों मूवीज ही इस साल की बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इन मूवीज ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan और Jr NTR के बीच लड़ाई क्यों? इंटरनेट पर मिला हिंट, तो फैंस ने यूं किया रिएक्ट
‘कुली’ की अब तक की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की ‘कुली’ ने छठे दिन भारत में 9.50 करोड़ की कमाई की है। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 25.56% रही। वहीं सुबह के शो 18.44%, दोपहर के शो 22.79%, शाम के शो 29.88% और रात के शो 31.13% रहे। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी की अब तक की कमाई की बात करें तो मूवी ने अब तक भारत में 216 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘वॉर 2’ ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ की बात करें तो मूवी ने छठे दिन 8.25 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 23.42% रही। छठे दिन सुबह के शो 11.71%, दोपहर के शो 21.77%, शाम के शो 27.25% और रात के शो 32.96% रहे। इस मूवी ने भारत में अब तक 192.75 करोड़ की कमाई की है। ये आंकड़ा रजनीकांत की मूवी से काफी कम है।
दोनों मूवीज का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दोनों मूवीज के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘कुली’ ने अब तक 403 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वॉर 2 अभी भी इस मूवी से काफी पीछे है। ऋतिक रोशन की मूवी ने 283.30 करोड़ की कमाई की है। ‘कुली’ की कास्ट की बात करें तो इसमें रजनीकांत के साथ-साथ श्रुति हासन, आमिर खान और नागार्जुन अक्किनेनी लीड रोल में हैं। वहीं ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ-साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: Coolie Box Office: 400 करोड़ के करीब पहुंची कुली किन फिल्मों से पीछे? 5 दिन में रचा इतिहास
संबंधित खबरें
4 दिन पहले एक कार्यक्रम में दिखे थे पाटेकर, बोले-पता नहीं कल रहूंगा या नहीं
37 mins agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 hr agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
2 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
3 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
3 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
3 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines