Box Office Report: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद मूवी की कमाई का ग्राफ नीचे गिर रहा है। हालांकि 5वें दिन दोनों मूवीज की कमाई में थोड़ा सा उछाल देखा गया लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट के पास तक भी नहीं पहुंच पाई हैं। वहीं अहान पांडे की डेब्यू मूवी ‘सैयारा’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं तीनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 बॉक्स ऑफिस पर इन 5 फिल्मों के सामने पड़ी फीकी, Raid 2 के भी नहीं पहुंच पाई आस-पास
‘सन ऑफ सरदार 2’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने पांचवें दिन 2.50 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 22.08% रही। वहीं सुबह के शो 8.97%, दोपहर के शो 18.87%, शाम के शो 22.49% और रात के शो 38.00% रहे। इस मूवी ने अभी तक 29.60 करोड़ की कमाई की है। इस मूवी में अजय देवगन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर और रवि किशन लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
‘धड़क 2’ की कमाई
वहीं दूसरी ओर ‘धड़क 2’ की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ती डिमरी की इस मूवी ने पांचवें दिन 1.60 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 29.22% रही। वहीं शोज की बात की जाए तो सुबह के शो 13.70%, दोपहर के शो 28.60%, शाम के शो 32.07% और रात के शो 42.50% रहे। मूवी ने पांच दिनों में अभी तक 14.35 करोड़ की ही कमाई की है।
‘सैयारा’ पहुंची 300 करोड़ पार
अहान पांडे की डेब्यू मूवी ‘सैयारा’ 19वें दिन भी अजय देवगन और सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवीज को कड़ी टक्कर दे रही है। मूवी ने 19वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही मूवी ने अब तक 304.60 करोड़ का तगड़ा बिजनेस कर लिया है। इस मूवी में अहान के साथ-साथ अनीत पड्डा भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। वहीं अनीत और अहान की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Saiyaara को 18वें दिन लगा तगड़ा झटका, Son of Sardaar 2 का बुरा हाल, Dhadak 2 की भी फूली सांसें
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
35 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines