Son Of Sardaar 2 Box Office Collection Report: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर खास दम नहीं दिखा पा रही है। मूवी अभी भी सैयारा से कहीं ज्यादा पीछे है। वहीं कमाई के मामले में अजय देवगन अपनी ही मूवी ‘रेड 2’ के आस-पास भी नहीं पहुंच पाए हैं। ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में लगातार गिरावट ही देखी जा रही है। हालांकि वीकेंड पर मूवी ने अच्छी कमाई की, लेकिन फिर से इसका ग्राफ गिर गया है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी अभी किन 5 फिल्मों से पीछे है?
यह भी पढ़ें: Saiyaara को 18वें दिन लगा तगड़ा झटका, Son of Sardaar 2 का बुरा हाल, Dhadak 2 की भी फूली सांसें
‘रेड 2’ से कितनी पीछे मूवी?
Sacnilk के मुताबिक मूवी ने चार दिनों में सिर्फ 27.25 करोड़ की ही कमाई की है। पहले दिन 7.25 करोड़ कमाई करने के बाद चौथे दिन मूवी ने महज 2.50 करोड़ की ही कमाई की है। अजय देवगन की इस साल की पहली मूवी ‘रेड 2’ की बात करें तो इस मूवी ने पहले ही दिन 19.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी। वहीं चार दिनों में मूवी ने 71.25 करोड़ की कमाई कर ली थी। आंकड़ों के हिसाब से ‘सन ऑफ सरदार 2’ ‘रेड 2’ से 44 करोड़ पीछे है।
इन फिल्मों से अभी भी पीछे
वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ इस साल की पांच फिल्मों से अभी भी पीछे है। इस लिस्ट में विक्की कौशल की ‘छावा’, अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’, ‘हाउसफुल 5’, सलमान खान की ‘सिकंदर’ और अहान पांडे की ‘सैयारा’ शामिल हैं। ये मूवीज इस साल की सबसे बड़ी फिल्में हैं और ‘सन ऑफ सरदार 2’ कमाई के मामले में इनके करीब तक नहीं पहुंच पाई है।
‘सन ऑफ सरदार’ हुई थी हिट
बता दें ‘सन ऑफ सरदार 2’ में इस बार अजय देवगन के साथ लीड रोल में मृणाल ठाकुर हैं। वहीं उनके साथ-साथ दीपक डोबरियाल, रवि किशन, रोशनी वालिया, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह और मुकुल देव मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। साल 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ में अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त लीड रोल में थे। ये मूवी उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें: Son of Sardaar 2 का बुरा हाल, Dhadak 2 की भी फूली सांसें, Saiyaara की पकड़ बरकरार
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines