Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपनी रिलीज के दो दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद अब फिल्म पांचवें दिन 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी हैं। हालांकि, फिल्म की कमाई में चौथे दिन से ही कमी देखने को मिल रही है, जो पांचवें दिन तक और कम हो चुकी है। जहां फिल्म ने चौथे दिन 21.1 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म के पांचवे दिन की कमाई इससे भी कम हो चुकी है।
मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार दर्शकों को टाइगर और जोया की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहा है, लेकिन इस बार फिल्म की कम कमाई से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म उस हद तक दर्शकों के दिल को नहीं छू पाई, जहां तक इस फिल्म के पहले सीक्वल्स ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ ने कमाई की थी।
Tiger 3 Box Office Collection Day 5
वहीं, अगर सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3 Box Office Collection) के पांचवें दिन की कलेक्शन के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन महज 18.50 करोड़ की ही कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 187.65 करोड़ हो चुकी है। अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो 270.50 करोड़ को हो चुका है।
यह भी पढ़ें: नए साल में बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगा घमासान, Prabhas से टकराएंगे Vijay Sethupathi
12th Fail Box Office Collection Day 21
‘टाइगर 3′ के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail Box Office Collection) की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म को सिनेमाघरों में 21 दिन हो चुके हैं और फिल्म अभी भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म में विक्रांत के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में फिल्म ने 21वें दिन 95 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 36.55 करोड़ हो चुकी है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 करोड़ के बजट में तैयार हुई ये फिल्म कुछ दिनों 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
5 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
9 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
11 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
12 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
13 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines