Box Office Report: शुक्रवार, 1 दिसंबर से देशभर के सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, जिनमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) और दूसरी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) है। दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा प्यार मिल रहा है। हालांकि, कमाई के मामले में दोनों की बराबरी नहीं हो पा रही है। जहां एक और कमाई के मामले में रणबीर की फिल्म विक्की की फिल्म से काफी आगे निकल चुकी है।
रणबीर की फिल्म अच्छी कमाई करने वाली है इसका अंदाजा फिल्म की चर्चाओं के समय ही लगाया जा चुका था। फिल्म में रणबीर के अगल किरदार ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं, दूसरी और विक्की की फिल्म भी देश के प्रति एक सैनिक का प्यार व्यक्त करती है। चलिए जानते हैं दूसरे दिन दोनों फिल्म ने कितनी-कितनी कमाई की। सबसे पहले बात ‘एनिमल’ की कर लेते हैं।
दूसरे दिन Animal ने पार किए 100 करोड़
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी पिता और बेटे के बीच के प्यार और रिश्तों पर आधारित है, जिसमें जमकर एक्शन और खुनखराबा भरा गया है। ऐसे में फिल्म में रणबीर के अलग किरदार ने सभी का ध्यान खींचा है। ऐसे में संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी इस फिल्म (Animal Box Office Collection Day 2) ने दूसरे ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 63 करोड़ से अपनी जबरदस्त ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 66 करोड़ की कमाई की।
यह भी पढ़ें: Jimmy Shergill के इस किरदार को दिल दे बैठी थीं Priyanka, ऐसे शुरू हुई कपल की ‘मोहब्बतें’
दूसरे दिन भी Animal से पीछे रही Sam Bahadur
अब बात करते हैं विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur Box Office Collection Day 2) के दूसरी दिन की कमाई के बारे में। मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 6.25 करोड़ से अपनी ओपनिंग की थी, जिसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी महज 9.25 करोड़ की ही कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 15.50 करोड़ रही। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines