Box Office Report: 1 दिसंबर, शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज… जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इनमें से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) और दूसरी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur)। जब इन दोनों फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हुए थे तब से ही फैंस इनके रिलीज होने का वेट कर रहे थे। हालांकि, शुरुआत से ही ज्यादा क्रेज रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ के लिए दिखा, क्योंकि फिल्म में रणबीर के किरदार और लुक्स ने दर्शकों का काफी ध्यान आकर्षित किया।
इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol) के खूंखार अवतार को देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों में से किसी एक को मुंह की खानी ही थी, जो विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने खाई। चलिए जानते हैं कि 1 दिसंबर को रिलीज हुई दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कितना माल बटोरा।
ओपनिंग डे पर छा गई Animal
सबसे पहले बात संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म ‘एनिमल’ के ओपनिंग डे (Animal Box Office Collection Day 1) की करते हैं। जैसा की सभी को उम्मीद थी कि ये फिल्म जबरदस्त ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर उतरेगी वैसा ही हुआ। फिल्म ने 61 करोड़ के साथ अपनी ओपनिंग की, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म आज-कल में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया गया है। बाप और बेटे के रिश्तों को दर्शाती इस फिल्म को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Animal Review In Hindi: एडल्ट कभी खुशी कभी गम है Ranbir की फिल्म, अगले सीक्वल का भी हुआ ऐलान
Animal के सामने Sam Bahadur नहीं कर पाई अच्छी ओपनिंग
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines