Box Office Report: Animal की आंधी में हिल गया Sam Bahadur का किला, 50 करोड़ कमाने के पड़े लाले

Box Office Report: रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर बड़े पर्दे पर कमाई का जोर लगा रही हैं, तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की।

Box Office Report

image credit: social media

विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो फिल्मों एनिमल और सैम बहादुर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा जोर लगाते हुए आगे बढ़ रही हैं। लेकिन एक ओर जहां रणबीर कपूर की फिल्म ने छह दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं सैम बहादुर ने अभी तक 50 करोड़ के कारोबार का आंकड़ा नहीं पार किया है। हालांकि सैम बहादुर की कहानी काफी दिलचस्प है वहीं एनिमल में दर्शकों को रणबीर और बॉबी देओल का खतरनाक अंदाज पसंद आ रहा है। तो चलिए बताते हैं कि गुरुवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन

विज्ञापन

एनिमल का इंतजार दर्शकों को काफी पहले से था। शुरुआत में इस फिल्म की रिलीज डेट कुछ और रखी गई थी, लेकिन बाद में इसको बदल दिया गया। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर भी नजर आए हैं। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन कितना रहा।

विज्ञापन

सातवें दिन एनिमल का इतना कलेक्शन

रणबीर कपूर की फिल्म ने सातवें दिन यानि गुरुवार को 15.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कारोबार 328.48 करोड़ रुपये हो चुका है। चार दिनों के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़ और पांचवें दिन 37.47 करोड़ और छठे दिन 30.39 की कमाई की है।

विज्ञापन

सैम बहादुर

विज्ञापन

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म का एनिमल के साथ क्लैश हुआ था। लेकिन अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा रही है। सैम बहादुर ने पहले दिन 6.24 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 10.3 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं उसके बाद से फिल्म हर रोज 3 से 3.5 करोड़ रुपए कमा रही है। वहीं सातवें दिन यानि गुरुवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ कमाए। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 38.15 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ