Box Office Report: ये साल 2023 बॉलीवुड के लिए काफी खास रहा है। साल की शुरुआत शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) से हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद कई फिल्में रिलीज हुईं, जिनके बीच क्लैश भी देखने को मिला। ऐसा ही कुछ इन दिनों भी देखने को मिल रहा है। जहां बॉक्स ऑफिस पर चार बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। सबसे पहले बात 6 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj Box Office Collection Day 4) के चौथे दिन के कलेक्शन की तो, फिल्म ने 1.25 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 13.85 करोड़ की कमाई की।
अब बात उसी दिन रिलीज हुई भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म (Thank You For Coming Box Office Collection Day 4) ने चौथे दिन 35 लाख की कमाई की। ऐसे में फिल्म की टोटल कमाई 4.77 करोड़ हो गई है। चौथे दिन भी भूमि की फिल्म अक्षय की से पीछे ही रही।
12वें दिन Fukrey 3 ने इतनी की कमाई
28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी, फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट की फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 12) की अब तक की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की टोटल कमाई 77.96 करोड़ की हो चुकी है। कमाई के मामले में ‘फुकरे 3’ भी अक्षय की फिल्म से पीछे ही चल रही है।
33वें दिन Jawan ने की महज इतनी कमाई
वहीं 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 33) के 33वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने महज 1.05 करोड़ की कमाई की। फिल्म की टोटल कमाई 625.03 करोड़ हो चुकी हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएंगी या नहीं।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
48 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines