Box Office Report: हाल में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं, जिनमें एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ (Thank You for Coming) है। दोनों की आपस में भिड़ंत होने के साथ-साथ दूसरी 10 और 32 दिन पहले रिलीज हुई ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) और ‘जवान’ (Jawan) से हो रही है। ऐसे में पहले अक्षय की ‘मिशन रानीगंज’ की कमाई (Mission Raniganj Box Office Collection Day 3) के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने अपने रिलीज के तीसरे दिन 4.85 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 12.15 करोड़ हो गई है।
वहीं, अगर भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म (Thank You For Coming Box Office Collection Day 3) ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 1.70 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 4.22 करोड़ हो गई है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिलहाल ये फिल्म अक्षय की फिल्म से कमाई के मामले में बेहद पीछे चल रही है।
यह भी पढ़ें: Raj Kapoor ने सवा रुपये में खरीदा था Ravindra Jain का मशहूर गाना, सिंगर ने ‘रामायण’ की चौपाइयों में फूंक दी थी जान
Fukrey 3 ने 10वें दिन कर ली इतनी कमाई
वहीं अगर वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘फुकरे 3’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म (Fukrey 3 Box Office Collection Day 11) ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 4.30 करोड़ की कमाई कर ली, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 76.15 करोड़ पहुंच गया है, जो कुछ दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
Jawan ने भी 32वें दिन दम
इसके अलावा 32 दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली एटली कुमार के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा की फिल्म ‘जवान’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने (Jawan Box Office Collection Day 32) ने 32वें दिन 2.75 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद फिल्म के क्लब में 623.91 करोड़ शामलि हो चुके हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म कुछ दिनों में 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
48 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines