Box Office Report: हाल में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। हालांकि, उनमें चार बड़ी फिल्मों के बीच कमाई को लेकर लगातार जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जिनमें हाल में शुक्रवार 6 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ (Thank You for Coming) है। ऐसे में अगर अक्षय और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj Box Office Collection Day 2) के दूसरे दिन की कलेक्शन के बारे में बात करें तो, फिल्म ने 4.70 करोड़ की कमाई, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 7.50 करोड़ की कमाई हो चुकी है।
वहीं, अगर भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल (Shehnaz Gill) और कुशा कपिला (Kusha Kapila) की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ (Thank You For Coming Box Office Collection Day 2) के दूसरे दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने दूसरे दिन महज 1.40 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 2.56 करोड़ की रही। अगर देखा जाए तो कमाई के मामले में भूमि की फिल्म अक्षय की फिल्म से काफी पीछे चल रही है।
यह भी पढ़ें: ‘सुधर जाओ नहीं तो…’, Mahadev App Case में फंसे स्टार्स को Kangana Ranaut की खुली चेतावनी
Fukrey 3 ने दसवें दिन की इतनी कमाई
इसके अलावा अगर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 10) के दसवे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने 3.60 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 71.93 करोड़ की रही। इस फिल्म के साथ ही कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) भी रिलीज हुई थी, जिसने एक हफ्ते के अंदर महज 34 करोड़ की कमाई की।
SRK की Jawan ने 31वें दिन किया इतना कलेक्शन
वहीं, अगर 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 31) के 31वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने 2.10 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 620.78 करोड़ की हो गई है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड (Jawan Grossed Collection) 1,103 करोड़ की कमाई कर ली है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
2 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
6 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
6 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
8 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
8 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
8 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
16 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines