Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी चकाचौंध देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, इस चकाचौंध में कोई ज्यादा चमक रहा है तो कोई कम। कोई आगे है तो कोई पीछे, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हफ्तेभर पर पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj), दो हफ्ते पहले रिलीज हुई पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) और छह हफ्ते पहले रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) के बीच क्लैश देखने को मिल रहा हैं।
इन फिल्मों की कमाई में हर दिन के हिसाब से बदलाव और उछाल-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में सबसे पहले अगर 6 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ के 9वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने (Mission Raniganj Box Office Collection Day 9) ने अब तक 2.05 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 25.05 करोड़ की रही। वहीं, 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 25.1 करोड़ की कमाई की।
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के फैंस के लिए बुरी खबर, सुबह के शो हुए कैंसिल; ‘Leo’ पर क्यों है पुलिस की पैनी नजर?
17वें दिन Fukrey 3 ने की इतनी कमाई
वहीं, 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘फुकरे 3’ के कलेक्शन के बारे में जाने तो, फिल्म (Fukrey 3 Box Office Collection Day 17) ने अपनी रिलीज के 17वें दिन महज 1.90 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल बिजनेस 87.79 करोड़ का रहा। साथ ही अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने 107.7 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में अब फिल्म का भातरीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने की देरी है।
38वें Jawan ने किया इतना कलेक्शन
7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ ने अपनी शुरुआत जबरदस्त ओपनिंग के साथ की थी। वहीं, अगर फिल्म के 37वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म (Jawan Box Office Collection Day 37) ने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 633.78 करोड़ की हो गई है। साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1132.13 करोड़ की कमाई की है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
7 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
12 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
13 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
15 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
16 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
17 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
18 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
19 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines