Mirai ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी उड़ाया गर्दा, Baaghi 4 का 10वें दिन कैसा रहा हाल?

Mirai and Baaghi 4 Box Office Report: ‘मिराई’ और ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। तेजा सज्जा की मूवी ने टाइगर श्रॉफ की मूवी को धूल चटा दी है। चलिए जानते हैं दोनों मूवीज ने कितनी कमाई की है?

box office report mirai box office collection baaghi 4

'मिराई' और 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने छापे नोट?

विज्ञापन

Mirai and Baaghi 4 Box Office Report: तेलुगु मूवी ‘मिराई’ सिनेमाघरों में आते ही छा गई है। मूवी को रिलीज हुए 3 दिन हुए हैं और इन तीन दिनों में ‘मिराई’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। सोशल मीडिया पर भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है। तेजा सज्जा की एक्टिंग लोगों के दिलों को छू गई है। वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी ‘बागी 4’ को सिनेमाघर में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। ओपनिंग डे के बाद से ही मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली। हालांकि 10वें दिन बागी 4 की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला। चलिए जानते हैं ‘मिराई’ और ‘बागी 4’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

‘मिराई’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘मिराई’ ने तीसरे दिन ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया। तेजा सज्जा की मूवी ने तीसरे दिन 16.50 करोड़ की कमाई की। ये आंकड़ा ओपनिंग डे से भी ज्यादा है। वहीं ऑक्यूपेंसी की बात करें तो इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 30.53% रही। सुबह के शो 14.11%, दोपहर के शो 37.34%, शाम के शो 42.68% और रात के शो 27.98% रहे। मूवी ने अब तक 44.50 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है।

विज्ञापन

‘बागी 4’ का अब तक का कलेक्शन?

वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी ‘बागी 4’ की कमाई में उछाल देखने को मिला। 10वें दिन मूवी ने 2.15 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19.54% रही। सुबह के शो 6.85%, दोपहर के शो 23.94%, शाम के शो 26.92% और रात के शो 20.44% रहे। पहले दिन मूवी ने 12 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 10 दिनों में ‘बागी 4’ ने 49.75 करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन

मूवीज की कास्ट

‘मिराई’ की कास्ट की बात करें तो इसमें तेजा सज्जा के साथ-साथ मनोज कुमार मांचू, रितिका नायक, जगपति बाबू और श्रेया सरन लीड रोल में हैं। वहीं दूसरी ओर ‘बागी 4’ की कास्ट की बात की जाए तो इस मूवी में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम कपूर और हरनाज संधू लीड रोल में नजर आए हैं। मूवी के एक्शन सीन्स को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ