Box Office Report: पिछले कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिल रही थी, जिनमें अब दो नई फिल्मों ने जोरदार एंट्री मारी हैं, जिनमें शुक्रवार 27 अक्टूबर को रिलीज हुई कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘तेजस’ (Tejas) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail) की फिल्म शामिल है। हालांकि, इन दोनों फिल्मों से पहले साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) और बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) अपना कब्जा जमाए हुए थीं, जिनके बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही थी।
सबसे पहले बात विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 9) की कर लेते हैं, जिसको बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन हो चुके हैं। फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 7 करोड़ की जबरदस्त कमाई करते हुए टोटल 271.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 300 करोड़ के बेहद करीब है। जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 468 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: ‘पोर्न किंग’ का टैग मिलने पर बोले राज कुंद्रा, कहा- इससे दुख…
Kangana Ranaut की फिल्म ने की महज इतने करोड़ की ओपनिंग
वहीं, अब बात करते हैं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘तेजस’ (Tejas Box Office Collection Day 1) के बारे में। फिल्म 27 अक्टूबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में एक्ट्रेस एक फाइटर पायलट तेजस गिल के किरदार में नज़र आ रही हैं। फिलहाल फिल्म को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं। ऐसे में अगर फिल्म के पहले दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने अपनी ओपनिंग महज 1.25 करोड़ से की है, जबकि फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी।
12th Fail भी पहले दिन नहीं दिखा पाई दम
वहीं, कंगना की फिल्म के साथ रिलीज हुई विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail Box Office Collection Day 1) की ओपनिंग डे के बारे में बात करें तो, इस फिल्म का जादू भी बॉक्स ऑफिस पर खुद खास देखने को नहीं मिला। फिल्म ने महज 1 करोड़ से अपने अपने दिन की शुरुआत की, जो कंगना की फिल्म के मुकाबले 25 लाख कम है। ऐसे में अब वीकेंड पर दोनों फिल्म क्या दम दिखा पाती हैं ये देखना होगा।
8 दिनों में Ganapath का भी हुआ डब्बा गोल
इसके अलावा आखिर में बात टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath – A Hero Is Born Box Office Collection Day 8) के बारे में बात करें तो, फिल्म साउथ स्टार विजय की ‘लियो’ (Leo) के साथ ही रिलीज हुई थी, लेकिन उसकी तरह कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म ने अपने रिलीज के 8वें दिन महज 25 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई भी महज 12.05 करोड़ तक ही पहुंच पाई है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines