Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर पिछले काफी समय से लगातार फिल्में रिलीज हो रही हैं और दर्शकों का अच्छा-खासा मनोरंजन कर रही हैं, जिनमें से कोई फिल्म अच्छी कमाई के साथ आगे बढ़ी तो कुछ फिल्म को कम कमाई से ही संतुष्ट होना पड़ा। ऐसे ही इस समय बॉक्स ऑफिस पर भी तीन बड़ी फिल्मों साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo), बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘गणपत’ (Ganapath) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) के बीच भी कमाई की जंग देखने को मिल रही हैं, जिसमें ‘लियो’ की जीत होती नजर आ रही है।
ऐसे में सबसे पहले थलापकि विजय की फिल्म ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 7) की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म गुरुवार 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हफ्ता भर हो चुका है और फिल्म ने पहले ही हफ्ते में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 12.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 262.30 करोड़ की हो चुकी है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: आजादी से पहले फिल्माया गया था बॉलीवुड का पहला Kissing Scene, 4 मिनट का लिप-लॉक देख रुक गईं थीं सांसें
Ganapath-A Hero Is Born ने छठे दिन की महज इतनी कमाई
वहीं, ‘लियो’ के साथ ही रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath Box Office Collection Day 6) की कमाई के बारे में बात करें तो, ये फिल्म शुक्रवार 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने अपनी रिलीज के छठे दिन महज 1.10 करोड़ की ही कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई महज 10.90 ही हो पाई है, जो फिल्म के असल बजट के सामने कुछ भी नहीं है। वर्ल्डवाइड अगर फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो, उसके आंकड़े अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं।
Fukrey 3 की 27वें दिन की कमाई
इसके अलावा महीने भर पहले यानी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), वरुण शर्मा (Varun Sharma) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 28) की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने अपनी रिलीज के 27वें दिन महज 2 लाख की ही कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 95.21 करोड़ की रही। हालांकि, वर्ल्डवाइड फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ पार करने का सपना ही देख पा रही है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines