Box Office Report:इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस समय बड़े पर्दे पर तीन बड़ी फिल्में अपना दम दिखा रही हैं, जिनमें कोई कमाई में आगे तो कोई पीछे नजर आ रहा है। इन फिल्मों में 6 दिन पहले रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo), जिसने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी हैं। इसके अलावा 5 दिन पहले रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘गणपत’ (Ganapath) और महीने भर पहले रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) शामिल है।
पहले विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ की कमाई के बारे में जान लेते हैं। ये फिल्म हफ्ते भर पहले गुरुवार, 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी विलेन के किरदार में नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म (Leo Box Office Collection Day 6) को रिलीज हुई 6 दिन हो चुके हैं, जिसमें फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 248.60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में फिल्म ने छठे दिन 31.50 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
पांचवें दिन हुआ Ganapath का ऐसा हाल
अगर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), कृति सेनन (Kriti Sanon) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक्शन फिल्म ‘गणपत’ की कामई के बारे में बात करें तो, ये फिल्म शुक्रवार 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन हो चुके हैं। ये फिल्म इन पांच दिनों में अपने बजट की आधी भी कमाई नहीं कर पाई है। 200 करोड़ करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 5 दिनों में अब तक महज 9.80 करोड़ की कमाई की हैं। फिल्म (Ganapath Box Office Collection Day 5) ने 5वें दिन को भी बॉक्स ऑफिस पर महज 1.50 करोड़ की कमाई की।
27वें दिन Fukrey 3 की भी निकली हवा
महीने भर से बॉक्स ऑफिस पर लोगों को हंसाने और गुदगुदाने वाली पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), वरुण शर्मा (Varun Sharma) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ भी अब कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। जहां एक और हफ्ते भरे रिलीज हुई फिल्म ‘Leo’ (Leo Box Office Collection) ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया, वहां ये फिल्म महीने भर के अंदर भी 100 करोड़ की कमाई नहीं कर पाई। फिल्म (Fukrey 3 Box Office Collection Day 27) के 27वें दिन की कमाई की बात करें तो, फिल्म ने महज 57 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 95.11 करोड़ हो गई है। वर्ल्डवाइड फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
32 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines