Box Office Report: काफी लंबे समय से बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कई बड़ी फिल्मों के बीच दमदार क्लैश देखने को मिल रहा है। कुछ ने अच्छी कमाई की थी तो कुछ फिल्मों को हल्की-फुल्की कमाई से ही काम चलाना पड़ा। वहीं, हाल में बॉक्स ऑफिस पर ऐसी ही तीन बड़ी फिल्मों के बीच कमाई और परफॉर्मेंस को लेकर बड़ा बैटल राउंड देखने को मिल रहा है। इन फिल्मों में हाल में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) और बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘गणपत’ (Ganapath) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) के बीच देखने को मिल रही है।
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 4) गुरुवार, 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी ऐसे में अगर फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 40 करोड़ की कमाई कर चुकी है, जिसके बाद फिल्म ने टोटल कमाई 140.05 करोड़ की कमाई कर चुकी है। साथ ही फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: शादी के 41 साल बाद Naseeruddin Shah पर लगे लव जिहाद के आरोप! एक्टर बोले – क्या रत्ना इस्लाम को…?
Ganapath के दूसरे दिन का ऐसा रहा कलेक्शन
वहीं, अगर टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath Box Office Collection Day 2) के दूसरे दिन की बात करें तो, फिल्म शुक्रवार, 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। ऐसे में अगर फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो, 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन महज 3 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 5.50 करोड़ रही। बता दें कि कृति और टाइगर 9 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। दोनों ने फिल्म ‘हीरोपंती’ (Heropanti) से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
Fukrey 3 ने 24वें दिन की इतनी कमाई
पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), वरुण शर्मा (Varun Sharma) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 24) को भी बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो, 24वें दिन फिल्म ने 21 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 93.66 करोड़ हो चुकी है। ऐसे में वीकेंड पर फिल्म के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद लगाई जा रही है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
4 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
9 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
10 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
12 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
13 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
13 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
15 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
16 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines