Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय से दो बड़े स्टार्स की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं और अच्छी कमाई कर रही हैं। हालांकि, दोनों की रिलीज डेट के साथ-साथ दोनों की कमाई में भी काफी अंतर हैं, लेकिन इस मामले में दोनों एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। दिवाली जैसे त्योहार के बीच भी दोनों फिल्में शानदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी है ये बड़ी बात है। ऐसे में आज हम उनकी कमाई के बारे में बात करें। इन फिल्मों में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) और बॉलीवुड स्टार विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) शामिल है।
‘लियो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन हो चुके हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिला। हालांकि, इस बीच बॉक्स ऑफिस पर कई और फिल्में भी रिलीज हुई थी, लेकिन वो इन दोनों फिल्मों के आगे ज्यादा समय तक टिक नहीं सकीं। इन फिल्मों में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की फिल्म ‘UT 69’ शामिल हैं।
Leo Box Office Collection Day 22
सबसे पहले बात साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘लियो’ की की कमाई के बारे में करते हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन हो चुके हैं और इन तीन हफ्तों में फिल्म ने शानदार 335.15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 550 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार किया। फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन 1.5 करोड़ की कमाई की, यानी तीसरे हफ्ते में फिल्म ने कुल 17.55 करोड़ की कमाई की।
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में दर्ज हुई FIR, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
12th Fail Box Office Collection Day 14
वहीं, अब बात बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ के बारे में कर लेते हैं। ये फिल्म ‘लियो’ की रिलीज के हफ्ते भर बाद 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन 14 दिनों में फिल्म ने 27.25 करोड़ की कमाई कर ली। यानी अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 14.21 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने 14वें दिन 1.51 करोड़ की कमाई की। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
34 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines