Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में लगी हैं। इन फिल्मों में सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) की ‘लियो’ (Leo) और बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) शामिल है। हालांकि, दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में काफी अंतर हैं, लेकिन कमाई के मामले में दोनों फिल्में रिलीज के हफ्तों बाद भी एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। जहां ‘लियो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं ‘12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब प्यार मिला।
हालांकि, इस बीच बॉक्स ऑफिस पर कई और फिल्में रिलीज भी हुई, लेकिन वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इन फिल्मों में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) महज 5.81 करोड़ तक की ही कमाई कर पाई। वहीं, हाल में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की फिल्म ‘UT 69’ रिलीज हुई थी, जो बड़ी फ्लॉप साबित रही।
Leo Box Office Collection Day 21
सबसे पहले बात करतें हैं, विजय की फिल्म ‘लियो’ की। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज तीन हफ्ते हो चुके हैं और फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में कुछ कमी आई है, लेकिन फिर भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली। फिल्म ने अपनी रिलीज के 21वें दिन 1.55 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 333.65 करोड़ की रही। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 566.9 करोड़ हो गया है।
यह भी पढ़ें: Sooraj Pancholi Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले सूरज पंचोली के साथ हुआ कुछ ऐसा, आज तक भुगत रहे खामियाजा
12th Fail Box Office Collection Day 13
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ को भी बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन यानी दो हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म तेजी से अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 25.68 करोड़ हो चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म वर्ल्डवाइड भी 28.00 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines