Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस दो बड़ी फिल्मों के रंग में रंगा नजर आ रहा है, जिसमें पहली फिल्म तीन हफ्ते पहले रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) और बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) शामिल है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की फिल्म ‘UT 69’ भी रिलीज हो चुकी हैं। हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अता-पता ही नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आज हम इन तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर नजर डालने जा रहे हैं किसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई कर ली है।
थलापति विजय की Leo
सबसे पहले बात साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 17) की कर लेते हैं, जिसको बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते हो चुके हैं और फिल्म अभी भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही 300 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद अब फिल्म 350 के बेहद करीब है। हालांकि, उसमें थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में फिल्म के 17वें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 4 करोड़ की शानदार कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 323.75 करोड़ की रही। साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 548.5 करोड़ की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: ‘लोगों को जलन होती है…’, रेव पार्टी केस में फंसे Elvish Yadav को मिला Salman Khan का सपोर्ट!
विक्रांत मैसी की 12th Fail
अब बात बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ (12th Fail Box Office Collection Day 9) की करते हैं, जिसको बॉक्स ऑफिर पर 9 दिन हो चुके हैं। ये फिल्म भी 2 हफ्ते पहले रिलीज हुई थी, जो अब तेजी से कमाई करने में जुट गई है। पहले हफ्ते में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म तेजी से कमाई के मामले आगे बढ़ रही है। फिल्म ने 9वें दिन 3.30 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 18.09 करोड़ रही।
राज कुंद्रा की UT69
अब आखिर में बात शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिल्म ‘UT 69’ (UT 69 Box Office Collection Day 3) की कर लेते हैं। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस से फिल्म गायब सी नजर आ रही है। ये फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म की कमाई का अता-पता नहीं है। महज 0.1 करोड़ से अपनी ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन भी महज 0.3 करोड़ तक की कमाई की। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
6 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
7 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
10 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
15 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
17 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
19 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines