Box Office Report: तीसरे हफ्ते में 350 करोड़ के करीब पहुंची Leo, दूसरे हफ्ते चमकी 12th Fail की भी किस्मत

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस समय साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘लियो’ और विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ दोनों तेजी से कमाई कर रही हैं। ऐसे में हाल में राज कुंद्रा की फिल्म ‘UT 69’ चलने से पहले ही ढप हो चुकी है। 

Box Office Report

Box Office Report (Photo Credit - Social Media)

विज्ञापन

Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस दो बड़ी फिल्मों के रंग में रंगा नजर आ रहा है, जिसमें पहली फिल्म तीन हफ्ते पहले रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) और बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) शामिल है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की फिल्म ‘UT 69’ भी रिलीज हो चुकी हैं। हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अता-पता ही नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आज हम इन तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर नजर डालने जा रहे हैं किसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई कर ली है।

Advertisment

थलापति विजय की Leo 

सबसे पहले बात साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म  ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 17) की कर लेते हैं, जिसको बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते हो चुके हैं और फिल्म अभी भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही 300 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद अब फिल्म 350 के बेहद करीब है। हालांकि, उसमें थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में फिल्म के 17वें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 4 करोड़ की शानदार कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 323.75 करोड़ की रही। साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 548.5 करोड़ की कमाई कर ली है।

विज्ञापन

विक्रांत मैसी की 12th Fail

अब बात बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ (12th Fail Box Office Collection Day 9) की करते हैं, जिसको बॉक्स ऑफिर पर 9 दिन हो चुके हैं। ये फिल्म भी 2 हफ्ते पहले रिलीज हुई थी, जो अब तेजी से कमाई करने में जुट गई है। पहले हफ्ते में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म तेजी से कमाई के मामले आगे बढ़ रही है। फिल्म ने 9वें दिन 3.30 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 18.09 करोड़ रही।

विज्ञापन

राज कुंद्रा की UT69

अब आखिर में बात शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिल्म ‘UT 69’ (UT 69 Box Office Collection Day 3) की कर लेते हैं। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस से फिल्म गायब सी नजर आ रही है। ये फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म की कमाई का अता-पता नहीं है। महज 0.1 करोड़ से अपनी ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन भी महज 0.3 करोड़ तक की कमाई की। (Box Office Report)

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ