Box Office Report: फेस्टिवल सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजारों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी कई दमदार फिल्मों की रौनक छाई हुई है, जिनका दर्शक मजा भी ले पा रहे हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो हफ्ते पहले रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo), हफ्ते भर पहले रिलीज हुई कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail) अपना दम दिखा रही हैं, लेकिन तीनों फिल्मों की कमाई में बेहद अंतर है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
हालांकि, ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 14) को रिलीज हुई दो हफ्ते हो चुके हैं तो कायदे से उसकी कमाई में हाल में रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा है। 64.8 करोड़ से अपने शानदार ओपनिंग करने वाली विजय की फिल्म ‘लियो’ ने दो हफ्ते के अंदर ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं अब फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। ‘लियो’ ने 14वें दिन महज 3.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद टोटल कमाई 314.90 करोड़ रही। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 543.35 करोड़ का रहा।
यह भी पढ़ें: ओपनिंग डे पर इन तीन फिल्मों ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई
छठे दिन कैसा रहा Kangana की ‘तेजस’ का हाल?
वहीं हफ्ते भर पहले रिलीज हुई कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘तेजस’ (Tejas Box Office Collection Day 6) के बारे में बात करें तो, 1.25 करोड़ की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने अपने रिलीज के छठे दिन महज 5 लाख तक की ही कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.15 करोड़ रहा। वहीं, अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो, 6 दिनों में फिल्म ने महज 6 करोड़ की ही कमाई की।
छठे दिन भी कंगना से आगे है Vikrant की ’12वीं फेल’
वहीं, कंगना की ‘तेजस’ के साथ रिलीज हुई विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail Box Office Collection Day 6) की कमाई के बारे में बात करें तो, 1.11 करोड़ से ओपनिंग करने वाली फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन 1.8 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 11.69 करोड़ रही। वहीं, अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के बारे में बात करें तो, 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। Box Office Report
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
8 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
9 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
11 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
13 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
15 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
17 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
19 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines