---विज्ञापन---

Box Office Report: ‘लियो’ की कमाई में हर दिन आ रही कमी, ‘तेजस’ और ’12वीं फेल’ का भी हो रहा यह हाल

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस समय ‘लियो’ (Leo), ‘तेजस’ (Tejas) और ’12वीं फेल’ (12th Fail) के बीच क्लैश जारी है। हालांकि, बढ़ते दिनों के साथ तीनों फिल्मों की कमाई पर भारी बदलाव देखे जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Box Office Report: फेस्टिवल सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजारों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी कई दमदार फिल्मों की रौनक छाई हुई है, जिनका दर्शक मजा भी ले पा रहे हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो हफ्ते पहले रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo), हफ्ते भर पहले रिलीज हुई कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail) अपना दम दिखा रही हैं, लेकिन तीनों फिल्मों की कमाई में बेहद अंतर है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

हालांकि, ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 14) को रिलीज हुई दो हफ्ते हो चुके हैं तो कायदे से उसकी कमाई में हाल में रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा है। 64.8 करोड़ से अपने शानदार ओपनिंग करने वाली विजय की फिल्म ‘लियो’ ने दो हफ्ते के अंदर ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं अब फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। ‘लियो’ ने 14वें दिन महज 3.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद टोटल कमाई 314.90 करोड़ रही। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 543.35 करोड़ का रहा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ओपनिंग डे पर इन तीन फिल्मों ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

छठे दिन कैसा रहा Kangana की ‘तेजस’ का हाल?

वहीं हफ्ते भर पहले रिलीज हुई कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘तेजस’ (Tejas Box Office Collection Day 6) के बारे में बात करें तो, 1.25 करोड़ की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने अपने रिलीज के छठे दिन महज 5 लाख तक की ही कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.15 करोड़ रहा। वहीं, अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो, 6 दिनों में फिल्म ने महज 6 करोड़ की ही कमाई की।

---विज्ञापन---

छठे दिन भी कंगना से आगे है Vikrant की ’12वीं फेल’

वहीं, कंगना की ‘तेजस’ के साथ रिलीज हुई विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail Box Office Collection Day 6) की कमाई के बारे में बात करें तो, 1.11 करोड़ से ओपनिंग करने वाली फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन 1.8 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 11.69 करोड़ रही। वहीं, अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के बारे में बात करें तो, 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। Box Office Report

First published on: Nov 02, 2023 06:05 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola