हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Box Office Report: 12वें दिन 'Leo' की कमाई में आई भारी गिरावट, चौथे दिन भी 'Tejas' को मात देकर आगे निकली '12th Fail'

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, लेकिन कमाई के मामले में साउथ फिल्म ‘लियो’ (Leo) बाकी दो फिल्मों ‘तेजस’ (Tejas) और ’12वीं फेल’ (12th Fail) से काफी आगे चल रही है।

विज्ञापन
Box Office Report (Photo Credit - Google)

Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस तीन बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, लेकिन तीनों फिल्मों के बीच कमाई की जंग भी जारी है, जिसमें फिल्म 12 दिन पहले रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) बेहद आगे चल रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दो हफ्तों में 300 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, फिल्म की कमाई में 12वें दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन यही कमी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail) की कमाई में भी देखने को मिल रही है।

सबसे पहले बात थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 12) की करते हैं। ये फिल्म 12 दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसने अपनी ओपनिंग 64.8 करोड़ से की थी, जिसके बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दो हफ्तों के अंदर ही 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, लेकिन 12वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिली। फिल्म ने 12वें दिन 4.5 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 307.95 रही। हालांकि, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म ने रातों-रात बना दिया था स्टार, फिर 50 फ्लॉप मूवीज के बाद इस फिल्म से सुपरस्टार बनीं एक्ट्रेस

विज्ञापन

चौथे दिन Kangana की ‘तेजस’ ने बेहद कम कमाई

वहीं, बात बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘तेजस’ (Tejas Box Office Collection Day 4) की करें तो, फिल्म 4 दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसने अपनी शुरुआत 1.25 करोड़ से की थी, लेकिन चौथे दिन कमाई में भारी कमी देखने को मिली। 45 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म कमाई में उसका आधा भी निकाल नहीं पा रही है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन महज 50 लाख की कमाई की, जो बाकी दिनों के मुकाबले बेहद कम है, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 4.25 करोड़ रही। हालांकि, कंगना ने अपने फैंस से इस फिल्म को देखने की गुजारिश तक की थी।

चौथे दिन भी Vikrant की ’12वीं फेल’ ने कंगना को छोड़ा पीछे

कंगना की ‘तेजस’ के साथ ही रिलीज हुई विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail Box Office Collection Day 4) को भी बॉक्स ऑफिस पर चार दिन हो चुके हैं और कमाई के मामले में ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। हालांकि, कंगना की फिल्म को लाखों के अंतर से पीछे छोड़ रही है, लेकिन अपने बजट के हिसाब से फिल्म बेहद पीछे है। 25 करोड़ बजट में बनी इस फिल्म ने चौथे दिन 1.20 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 7.84 करोड़ रही। (Box Office Report)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola