Box Office Report: हाल में शुक्रवार, 27 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘तेजस’ (Tejas) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail) शामिल है, लेकिन इन दोनों फिल्मों की टक्कर साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) से हैं, जो दो हफ्ते पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘लियो’ अपनी रिलीज के बाद से है बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में लगी है। महज दो हफ्ते के अंदर फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर ली है, लेकिन इस फिल्म के सामने कंगना और विक्रांत की फिल्म कुछ खास कर नहीं पा रही हैं।
विजय (Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 10) को बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन हो चुके हैं और अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, अगर फिल्म के 10वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने 14 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 284.90 करोड़ हो चुकी हैं, जो कुछ दिनों में 300 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर सकती है।
यह भी पढ़ें: इन स्टार्स ने अपने प्रोडक्शन हाउस से दी कई हिट फिल्में, Shah Rukh से Priyanka तक लिस्ट में कई नाम शामिल
दूसरे दिन कैसा है Kangana Ranaut की ‘तेजस’ का हाल?
वहीं, अगर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘तेजस’ (Tejas Box Office Collection Day 2) की बात करें तो इसका बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन है, लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। महज 1.25 करोड़ से अपनी ओपनिंग करने वाली कंगना की इस फिल्म ने दूसरे दिन भी महज 1.25 करोड़ की ही कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.50 करोड़ हो गया है। इस साल रिलीज होने वाली ये कंगना की दूसरी फिल्म है। इससे पहले एक्ट्रेस ‘चंद्रमुखी 2’ नजर आई थीं, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
Vikrant Massey की ’12वीं फेल’ दूसरे दिन कहां तक पहुंची?
कंगना रनौत की ‘तेजस’ जैसा ही कुछ हाल विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ’12वीं फेल’ (12th Fail Box Office Collection Day 2) का भी है। ये फिल्म भी कंगना की फिल्म के साथ ही रिलीज हुई थी। वहीं, अगर इसके दूसरे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो 1.10 करोड़ की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन थोड़ा दम दिखाते हुए 2.20 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.30 करोड़ हो गया है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
25 mins agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
17 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
18 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
19 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
20 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines