Box Office Report: आज शुक्रवार का दिन है। आज के दिन लोगों को नई फिल्मों का इंतजार होता है। लेकिन पिछले काफी समय से शुक्रवार को फिल्म के रिलीज होने का अब फॉर्मेट बदलता सा नजर आ रहा है। अब कई बार ऐसा होता है जब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को रिलीज हो जाती हैं। कल यानि 19 अक्टूबर को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब थलपति विजय की फिल्म लियो सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने तो रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। हालांक इसके अलावा भी कई फिल्में थिएटर्स में लगी हुई हैं, तो चलिए उनके कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: जब Kumar Sanu से बंदूक की नोक पर गवाया गया गाना, एक दिन में 28 बार गाकर बनाया था गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड
लियो
थलपति विजय की तमिल फिल्म लियो सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विजय के साथ संजय दत्त, तृषा कृष्णन, अर्जुन समेत कई सेलेब्स अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म के निर्देशक लोकेश कनागराज हैं और सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। लियो को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। पहले दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 68 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की है।
मिशन रानीगंज
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज की हालत टिकट खिड़की पर बहुत खराब है। असल कहानी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। 14वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 55 लाख की कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 30.30 करोड़ रुपये हो गया है।
फुकरे 3
पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट जैसे सितारों से सजी फिल्म फुकरे 3 भी रेंग रेंगकर चल रही है। बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी इस फिल्म को 100 करोड़ कमाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस फिल्म ने 22 दिनों क सफर पूरा कर लिया है। 22वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 39 लाख रुपये रहा। वहीं इसकी कुल कमाई 93.06 करोड़ हो गई है।
जवान
जवान की हालत अब दिन पर दिन टाइट होती जा रही है। पिछले 43 दिनों से सिनेमाघरों में धाक जमाए बैठी फिल्म का बज अब ठंडा पड़ता जा रहा है। 43वें दिन इस फिल्म ने महज 50 लाख का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 638.47 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
9 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
11 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
13 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
14 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
15 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
16 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
16 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines