Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक फिल्म लियो धूम मचा रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक इसने सब जगह अपनी छाप छोड़ रखी है। ‘गदर 2’, ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद अब अगर किसी फिल्म का क्रेज दिख रहा है तो वह थलपति विजय की ‘लियो’ है। हालांकि इसके अलावा सिनेमाघरों में टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ भी लगी हुई है, हालांकि इसका कलेक्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसके अलावा आज शुक्रवार का दिन है और आज के दिन लोगों को नई फिल्मों का इंतजार रहता है। आज टिकट खिड़की पर कंगना रणौत की ‘तेजस’ और विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ ये दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। तो चलिए आपको बाकी अन्य फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचा चुके हैं ये पांच सेलेब्स, सोशल मीडिया पर खूब हुई थी किरकिरी
लियो (Leo)
19 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ‘लियो’ ने आठ दिन में वर्ल्डलाइड 500 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है। वहीं देशभर में 265.60 करोड़ कमा लिए हैं। और तो और इस फिल्म ने सनी देओल की ‘गदर 2’ और ‘जेलर’ को भी पछाड़ दिया है। लेकिन एक सच यह भी है कि ‘लियो’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है। आठवें दिन यानी 26 अक्टूबर को ‘लियो’ के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट आई। आठवें दिन लियो ने 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
गणपत (Ganpath)
अब आते है बीते शुक्रवार रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की एक्शन फिल्म ‘गणपत: ए हीरो इज बॉर्न’ की जिसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिनों का समय बीत चुका है, लेकिन इस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। रिलीज के सातवें दिन इस फिल्म ने महज एक करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 11.90 करोड़ रुपये हो गया है।
तेजस (Tejas)
कंगना रणौत की फिल्म ‘तेजस’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मेकर्स के साथ दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कंगना रणौत इस फिल्म में फाइटर पायलट तेजस गिल की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
12वीं फेल (12Th Fail)
विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ असल जिंदगी के आईपीएस ऑफिस की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में उनके जीवन का संघर्ष और फिर अधिकारी बनने की कहानी को विस्तार से दिखाया गया है। यह फिल्म भी आज सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
35 mins agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
5 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
6 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
8 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
8 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
10 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
11 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines