Kingdom Opening Day Prediction: विजय देवरकोंडा की स्पाई थ्रिलर मूवी ‘किंगडम’ सुर्खियों में बनी हुई है। मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। आज यानी 31 जुलाई को ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। बता दें विजय की ये मूवी इस साल की सबसे पहली मूवी है। वहीं मूवी पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है इसके आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं विजय की ये स्पाइ थ्रिलर मूवी पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी?
यह भी पढ़ें: Box Office Report: Saiyaara के कलेक्शन में 13वें दिन तगड़ी गिरावट, केवल इतने करोड़ कमाए
कितनी कमाई की उम्मीद?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार एडवांस बुकिंग में मूवी ने अच्छी कमाई की है। मूवी की पहले दिन की प्री-सेल करीब 13 करोड़ रही। इस हिसाब से मूवी ओपनिंग डे पर 18-20 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर मूवी इतनी कमाई करने में सफल होती है तो ये विजय की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जाएगी।
दुनियाभर में बना बज
वहीं इस मूवी को गौतम तिन्ननु ने डायरेक्ट किया है। साथ ही ये तेलुगु, तमिल और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने जब से ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से देश-विदेश में ये मूवी चर्चाओं में बनी हुई थी। वहीं दुनियाभर में ये मूवी 30 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर सकती है।
‘सैयारा’ को दे पाएगी मात?
अब सवाल उठता है कि विजय की ये मूवी अहान पांडे की ‘सैयारा’ को टक्कर दे पाएगी या नहीं? मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे की ‘सैयारा’ ने पहले दिन 21.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं ये इस साल की बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। अब विजय की मूवी से भी उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी ‘सैयारा’ को मात दे सकती है। हालांकि असल आंकड़े तो मूवी के रिलीज के बाद ही पता चल पांएगे।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par देखें केवल 100 रुपये में! YouTube पर डायरेक्ट रिलीज करने के 5 फायदे
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines