Jolly LLB 3 ने दूसरे दिन की धांसू कमाई, Nishaanchi और Ajey की कर दी छुट्टी; जानें कलेक्शन

Jolly LLB 3 Nishaanchi Ajey Box Office Collection Day 2: ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘निशांची’ और ‘अजेय’ ने सिनेमाघरों में एक साथ दस्तक दी है. वहीं अक्षय कुमार की जॉली ‘एलएलबी 3’ ने ‘निशांची’ और ‘अजेय’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं तीनों मूवी ने कितनी कमाई की है?

jolly llb 3, ajey, nishaanchi

जॉली एलएलबी 3, निशांची और अजये ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

Jolly LLB 3 Nishaanchi Ajey Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. दूसरे दिन मूवी ने धमाकेदार कमाई कर दूसरी फिल्मों की छुट्टी कर दी है. अक्षय की मूवी के साथ ‘निशांची’ और ‘अजेय’ भी रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवीज 1 करोड़ की भी कमाई नहीं कर पा रही हैं. जॉली एलएलबी 3 के सामने निशांची और अजेय बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी हैं. चलिए जानते हैं तीनों मूवीज ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

‘जॉली एलएलबी 3’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने दूसरे दिन 20 करोड़ की कमाई की है. पहले दिन ये आंकड़ा 12.50 करोड़ का था, वहीं अब ये 20 पहुंच गया है. मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी 35.40% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 13.65%, दोपहर के शो 32.38%, शाम के शो 40.47% और रात के शो 55.10% रही. मूवी ने दो दिनों में 32.75 करोड़ की कमाई की है. इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ-साथ अरशद वारसी, राम कपूर, सौरभ शुक्ला और गजराज राव मुख्य भूमिका में नजर आए.

‘निशांची’ ने कितनी की कमाई?

‘निशांची’ की बात करें तो पहले दिन की कमाई से इस मूवी में थोड़ा उछाल देखने को मिला. पहले दिन जहां इस मूवी ने 25 लाख की कमाई की थी, वहीं अब दूसरे दिन ‘निशांची’ ने 30 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.70% रही. सुबह के शो 5.01%, दोपहर के शो 7.45%, शाम के शो 7.50% और रात के शो 18.84% रहे. मूवी ने अब तक 55 लाख की कमाई ही की है. मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें ऐश्वर्य ठाकरे, वेदिका पिंटो, मोहम्मद जीशान अय्यूब और मोनिका पंवार लीड रोल में नजर आए हैं.

‘अजेय’ का कैसा हाल?

‘अजेय’ ने दूसरे दिन 35 लाख की कमाई की. मूवी ने पहले दिन 25 लाख कमाए जो दूसरे दिन थोड़े बढ़ते दिखाई दिए. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.63% रही. वहीं सुबह के शो 7.78%, दोपहर के शो 17.58%, शाम के शो 20.51% और रात के शो 24.63% रहे. मूवी ने अब तक 60 लाख रुपयों की ही कमाई की है. मूवी में अनंत वी जोशी ने लीड रोल निभाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ