Jolly LLb 3-Ajey and Nishaanchi Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की लेटेस्ट मूवी ‘जॉली एलएलबी 3’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने बंपर कमाई की है. सोशल मीडिया पर भी मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर अनंत जोशी की ‘अजेय’ और ऐश्वर्य ठाकरे की ‘निशांची’ ने भी अक्षय कुमार की मूवी के साथ ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है. हालांकि ‘जॉली एलएलबी 3’ के मुकाबले ‘अजेय’ और निशांची ने काफी कम कमाई की. चलिए जानते हैं दोनों मूवीज ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट छापे हैं?
‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले दिन 12.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर अपना नाम इस साल की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में दर्ज करा लिया है. पहले दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 22.40% रही. शोज की बात की जाए तो सुबह के शो 10.28%, दोपहर के शो 17.46% और रात के शो 39.45% रही. मूवी को ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने अच्छी एक्टिंग की है.
यह भी पढ़ें: कॉमेडी के चक्कर में कोर्ट की मर्यादाएं लांघ गए ‘जॉली एलएलबी 3’ के मेकर्स, जानिए क्या हैं वो बड़ी गलतियां
‘अजेय’ ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर अनंत जोशी की लेटेस्ट मूवी ‘अजेय’ की कमाई पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही. ओपनिंग डे पर मूवी ने 20 लाख रुपये ही कमाए. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी महज 8.95% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 4.82%, दोपहर के शो 7.81% और रात के शो 14.21% रहे. ये मूवी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाइफ पर आधारित है. अनंत जोशी ने मूवी में सीएम की भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3: ‘जॉली एलएलबी’ की फ्रेंचाइजी से कितनी अलग है तीसरी किस्त, जानिए ट्रैक पर लौट पाएंगे अक्षय कुमार?
‘निशांची’ ने पहले दिन कितने छापे नोट?
ऐश्वर्य ठाकरे और मोहम्मद जीशान अय्यूब की ‘निशांची’ ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये की कमाई की. इस मूवी की कमाई अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ के मुकाबले काफी कम रही. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में ऐश्वर्य और मोहम्मद जीशान अय्यूब के साथ-साथ मोनिका पंवार, वेदिका पिंटो, कुमुद मिश्रा और जावेद खान किंग भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
54 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines