Box Office Report: ये साल बॉक्स ऑफिस के लिए काफी भरा-भरा साबित हो रहा है। इस साल कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और आने वाले महीनों में देखने को मिलेगी। हाल में भी बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्मों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है, जिसमें पहले नंबर पर 28 दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) शामिल है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद फिल्म ने अपनी रिलीज के चार हफ्तों के अंदर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली।
वहीं, अगर SRK की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 28) के 28वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 615.72 करोड़ हो गई है। हालांकि, धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में काफी भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें: ‘Dunki’ से लेकर ‘Salaar’ तक… इस साल के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी ये छह बड़ी फिल्में
Fukrey 3 ने 7वें दिन कमाए इतने करोड़
इसी बीच, अगर 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 7) के सातवें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 3.65 करोड़ की कमाई की जिसके बाद, फिल्म ने टोटल 62.93 करोड़ की कमाई की।
Chandramukhi 2 ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़
साथ ही अगर साउथ सुपरस्टार राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) और बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 7) के सातवें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने महज 1.90 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 32.95 करोड़ की कमाई की।
सातवें दिन The Vaccine War का हुआ डब्बा गोल
नाना पाटेकर (Nana Patekar) और पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ भी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म की कमाई में कोई खास रफ्तार नहीं आई है। फिल्म (The Vaccine War Box Office Collection Day 7) ने सातवें दिन की कमाई में केवल 50 लाखी की कमाई की, जिसके बाद फिल्म ने बस 8.15 करोड़ की टोटल कमाई की। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
40 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines