Box Office Report: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने इस चार हफ्ते के अंदर अपने क्लब में 600 करोड़ का शानदाक कलेक्शन जमा कर लिया है। वहीं एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी नयनातार (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 26) के 26वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने 6.80 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 611.62 करोड़ हो चुका हैं।
वहीं, अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो 1,068.58 करोड़ रुपये की हो चुकी हैं। वहीं हाल में 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तीन फिल्मों ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3), ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) और ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) की पांचवे दिन की कमाई के बारे में बात करें, बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले कोई आगे है तो कोई पीछे।
यह भी पढ़ें: Birthday Special: 13 साल छोटी शादीशुदा महिला को भगाकर शादी रचाई, ऐसी शानदार फिल्में बनाईं, लोगों को बेहद पसंद आईं
Fukrey 3 ने 5वें दिन भी बटोरी शानदार कमाई
पंकज त्रिपाठी वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, और ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 5) के पाचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो, फिल्म ने 11.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 54.98 करोड़ हो चुकी हैं। इससे पहले फिल्म ने चौथे दिन 15.18 करोड़ की कमाई की थी। कमाई के हिसाब से देखा जाए तो, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Chandramukhi 2 ने पांचवे दिन महज इतना कमाया
साल 2005 में आई रजनीकांत (Rajnikanth) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चंक्रमुखी’ के दूसरे सीक्वल ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 5) के पाचवें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने 4.50 करोड़ की कमाई कर लीं, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 28.95 करोड़ की रही, जो ‘फुकरे 3’ से काफी पीछे हैं। हालांकि, फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) को काफी पसंद किया जा रहा है।
The Vaccine War के हाथ लगे महज इतने करोड़
वहीं अगर, विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के निर्देशन में बनी नाना पाटेकर (Nana Patekar) और पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) के फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War Box Office Collection Day 5) के पाचवें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने महज 1.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई महज 7.25 करोड़ रही। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines