Dhadak 2 Box Office Collection: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मूवी ‘धड़क 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फीकी पड़ गई है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली सिद्धांत की रोमांटिक थ्रिलर मूवी अच्छा कलेक्शन नहीं कर रही है। हालांकि स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी ये मूवी इस साल रिलीज होने वाली 5 मूवीज से कमाई के मामले में काफी पीछे है। चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज का नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Son of Sardaar 2 का बुरा हाल, Dhadak 2 की भी फूली सांसें, Saiyaara की पकड़ बरकरार
मूवी की स्टारकास्ट ने जीता दिल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तीन दिनों में मूवी ने अभी तक 11.50 करोड़ की ही कमाई की है। वहीं इस मूवी ने पहले दिन 3.5 करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी की स्टारकास्ट को काफी पसंद भी किया जा रहा है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ती डिमरी के साथ-साथ इस मूवी में सौरभ सचदेवा, विपिन शर्मा, जाकिर हुसैन, साद बिलग्रामी और हरीश खन्ना मुख्य भूमिका में हैं।
इन मूवीज से पीछे
मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर पांच फिल्मों से पीछे है। इस लिस्ट में विक्की कौशल की ‘छावा’, सलमान खान की ‘सिकंदर’, अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ और ‘हाउसफुल 5’ और अहान पांडे की ‘सैयारा’ शामिल है। ‘छावा’ ने जहां तीन दिनों में 116.5 करोड़, ‘सिकंदर’ ने 74.5, ‘स्काई फोर्स’ ने 62.25 करोड़, ‘हाउसफुल 5’ ने 87.5 करोड़ और ‘सैयारा’ ने 83.25 करोड़ की कमाई कर ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ दिया है।
‘धड़क’ का है सीक्वल
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ये मूवी साल 2018 में आई ‘धड़क’ का सीक्वल है। इस मूवी में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर एक साथ नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं जाह्नवी और ईशान ने इस मूवी से स्क्रीन पर डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: Dhadak 2-Son of Sardaar 2 में कौन आगे कौन पीछे? Saiyaara का 16वें दिन भी जलवा
संबंधित खबरें
'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
31 mins agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
3 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
5 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
16 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines