वर्ल्डवाइड कलेक्शन में Demon Slayer ने Mirai को छोड़ा पीछे, देखें अबतक कितने छापे नोट?

Demon Slayer Vs Mirai Box Office Report: वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एनीमे मूवी ‘डीमन स्लेयर ‘ने तेजा सज्जा की ‘मिराई’ को धूल चटा दी है. चलिए जानते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

Demon slayer Mirai box office collection

'डीमन स्लेयर' ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 'मिराई' को पछाड़ा

Demon Slayer Vs Mirai Box Office Report: एनीमे मूवी ‘डीमन स्लेयर’ और साउथ की एक्शन मूवी ‘मिराई’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में एनीमे मूवी ने तेजा सज्जा की मूवी को पछाड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस पर ‘डीमन स्लेयर’ ने मिराई के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि भारत में पांचवें दिन तेजा सज्जा की मूवी ने डीमन स्लेयर को पीछे छोड़ दिया है. लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘डीमन स्लेयर’ अभी भी ‘मिराई’ से काफी ज्यादा आगे है. चलिए जानते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘डीमन स्लेयर’ का अब तक का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘डीमन स्लेयर’ ने पांचवें दिन 4 करोड़ की कमाई की. भारत में इस मूवी ने अब तक 47.70 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने वर्ल्डवाइड अब तक 4200 करोड़ की कमाई कर ली है. बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई करने के बाद ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

‘मिराई’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर ‘मिराई’ की बात करें तो तेजा सज्जा की मूवी ने पांचवें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की. भारत में तेजा सज्जा की मूवी ने ‘डीमन स्लेयर’ को पीछे छोड़ दिया है. लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में तेजा सज्जा की मिराई काफी पीछे है. भारत में तेजा सज्जा की मूवी ने अब तक 56.75 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मिराई ने सिर्फ 80 करोड़ की कमाई की है.

कौन-सी मूवी पीछे?

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में तेजा सज्जा की मूवी ‘मिराई’ ‘डीमन स्लेयर’ से 4120 करोड़ पीछे है. वहीं दुनिया भर में इतनी कमाई करने के बाद ‘डीमन स्लेयर’ ने लोगों के दिल में अलग ही जगह बना ली है. एनीमे लवर को ये मूवी बेहद पसंद आ रही है. सिनेमाघरों में भी मूवी को देखने के लिए काफी लोग आ रहे हैं. अब वीकेंड पर भी इस मूवी की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिलने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ